ज्ञानवापी पर कोर्ट का फैसला, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- सर्वे से सच सामने आएगा

  1. Home
  2. देश

ज्ञानवापी पर कोर्ट का फैसला, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- सर्वे से सच सामने आएगा

ज्ञानवापी पर कोर्ट का फैसला, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले-  सर्वे से सच सामने आएगा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ज्ञानवापी मामले पर आए इलाहाबाद हाईकोर्ट


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ज्ञानवापी मामले पर आए इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय के निर्णय को स्वीकार करते हुए सभी को सहयोग करना चाहिए। सर्वे से सच सामने आएगा।

उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी में जो भी प्रत्यक्ष रूप से परिलक्षित हो रहा है, वह ऐतिहासिक सच्चाई है और करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ विषय है। ज्ञानवापी की ऐतिहासिक वास्तविकता को सभी को समझना और स्वीकार करना चाहिए। न्यायालय की प्रक्रिया का पूर्ण सम्मान है।

बता दें कि गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वे को हरी झंडी दे दी है। 21 जुलाई को वाराणसी जिला जज ने ज्ञानवापी के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) सर्वे का आदेश दिया था। इस पर मुस्लिम पक्ष ने पहले सुप्रीम कोर्ट फिर हाईकोर्ट में सर्वे के फैसले को चुनौती दी थी। अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की इस याचिका को खारिज कर दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि न्यायहित में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का सर्वे जरूरी है। कुछ शर्तों के साथ इसे लागू करने की जरूरत है।