दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने आज ट्रायल कोर्ट में पेश किया था, CBI ने किया गिरफ्तार जानिए

  1. Home
  2. देश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आज अदालत में सुनवाई थी आबाकारी नीति केस में सीएम केजरीवाल की मुश्किलें

पब्लिक न्यूज़ डेस्क- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आज अदालत में सुनवाई थी। आबाकारी नीति केस में सीएम केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिन केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने केजरीवाल से तिहाड़ जेल में पूछताछ की थी। सीबीआई ने आज केजरीवाल को ट्रायल कोर्ट में पेश किया। जहां सीबीआई ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं कोर्ट ने भी सीबीआई की मांग को हरी झंडी दिखा दी है। सीबीआई के वकील ने अदालत में दलील पेश करते हुए कहा कि केजरीवाल के वकील के आरोप गलत हैं। खुद आम आदमी पार्टी ने पॉलिसी डॉक्यूमेंट तैयार किए, वही नीति इन्होंने लागू की। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि हर बार जांच एजेंसी पर आरोप लगाया जाता है और इस परीक्षा को हम पार करते हैं। सीबीआई ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि न्यायिक हिरासत में होने की वजह से हमने केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं किया था।