कांग्रेस को एक और झटका लगा, 2 दिग्गज नेताओं ने जॉइन की भाजपा जानिए

  1. Home
  2. देश

कांग्रेस को एक और झटका लगा, 2 दिग्गज नेताओं ने जॉइन की भाजपा जानिए

कांग्रेस को एक और झटका लगा, 2 दिग्गज नेताओं ने जॉइन की भाजपा जानिए 

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर रोज अखबार पढ़ना संभव नहीं न्यूज चैनल पर समाचार सुनना भी नहीं


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर रोज अखबार पढ़ना संभव नहीं। न्यूज चैनल पर समाचार सुनना भी नहीं हो पाता। मोबाइल पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन भी इंसान नहीं देख पाता। ऐसे में हम आपको एक क्लिक पर देश-दुनिया से जुड़ी प्रमुख खबरें उपलब्ध कराएंगे। इसलिए यह जानने के लिए कि आपके आस-पास, देशभर में और पूरी दुनिया में आज क्या घटनाक्रम, हादसे, कार्यक्रम हो रहे हैं, कांग्रेस को आज एक और बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश में कटनी से कांग्रेस के पूर्व महापौर विजेंद्र मिश्रा और पूर्व महिला अध्यक्ष रजनी सोनी ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। बरही में गृहमंत्री अमित शाह की विशाल जनसभा में दोनों ने भाजपा जॉइन की। भाजपा विधायक संदीप जयसवाल ने उन्हें पार्टी की मेंबरशिप दिलाई। BRS नेता के कविता की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्हें CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला दिल्ली शराब घोटाले से ही जुड़ा है। कविता इस मामले में पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं। कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक, आज के कविता तिहाड़ जेल में ही रहेगी। कल सुबह प्रोडक्शन वारंट लेकर CBI कोर्ट से रिमांड मांगेगी।

h

कांग्रेस के नेशनल स्पीकर रह चुके रोहन गुप्ता ने भाजपा जॉइन कर ली है। पिछले महीने उन्होंने अहमदाबाद की पूर्वी सीट से लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट लौटा दिया था और बीमारी पिता की सेवा करने को कारण बताते हुए पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने कांग्रेस पर पिता से विश्वासघात करने का आरोप लगाया था। पार्टी के दिग्गज नेताओं को अपने निशाने पर लिया था। आम आदमी पार्टी की शिकायत पर शिरोमणि अकाली दल पंजाब के अध्यक्ष सुखबीर बादल को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है। AAP ने आरोप लगाया है कि सुखबीर बादल ने रायकोट में पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान बच्चों का इस्तेमाल प्रचार में किया है। वहीं शिरोमणी अकाली दल ने पंजाब के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर चंडीगढ़ को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सांसद संजय सिंह के खिलाफ शिकायत दी है। उन पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के वॉयलेशन का आरोप है। मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है।

g

तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। केजरीवाल ने ED द्वारा की गई उनकी गिरफ्तारी को गैर-कानूनी बताया है, जबकि हाईकोर्ट ने इसे सही ठहराया है। ED के पास उनके खिलाफ पुख्ता सबूत होने की बात कही। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में फ्रासीपोरा मुरान इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक आतंकी के ढेर होने की खबर है। हालांकि आतंकी का शव अभी बरामद नहीं हुआ है, लेकिन उसके मारे जाने की बात कही जा रही है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों की घेराबंदी की हुई है। आर्शीपोरा इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है।

g

देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। हालांकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में चांद परसो ही नजर आ गया था, लेकिन बाकी देश बीती रात नजर आया, इसलिए आज ईद का जश्न मनाया जा रहा है। मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी। एक दूसरे को गले लगकर त्योहार की बधाई दी। IPL के 17वें सीजन में आज मुंबई में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच IPL मुकाबला होगा। लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। 19 अप्रैल को पहले फेज की वोटिंग होनी हैं। सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी कड़ी में PM मोदी आज उत्तराखंड के ऋषिकेश में जनसभा करेंगे। इसके बाद राजस्थान के करौली में ‘विजय शंखनाद रैली’ करेंगे। आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है और लोग नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा कर रहे हैं। माता चंद्रघंटा दुर्गा माता का रूप मानी जाती हैं, जिनकी पूजा करने के लिए मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। फल, फूल, धूपबत्ती, घी लेकर भक्त मंदिर पहुंचे और दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ किया।