महामंथन से पहले राहुल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- BJP कर रही देश को तोड़ने का काम

  1. Home
  2. देश

महामंथन से पहले राहुल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- BJP कर रही देश को तोड़ने का काम

महामंथन से पहले राहुल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- BJP कर रही देश को तोड़ने का काम

2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा विरोधी मोर्चे के गठबंधन की रूपरेखा तैयार 


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा विरोधी मोर्चे के गठबंधन की रूपरेखा तैयार करने के लिए 15 मुख्य विपक्षी दलों के शीर्ष नेता आज पटना में एक बड़ी बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में शामिल होने के लिए देश भर की विपक्षी पार्टियों के बड़े नेता पटना पहुंचे हैं। इसी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी ने कांग्रेसियों को 24 के लोकसभा चुनाव में जीत के लिए मंत्र दिया।

राहुल गांधी ने कहा पूरा देश समझ गया है कि नरेंद्र मोदी और भाजपा का मतलब सिर्फ 2-3 लोगों को फायदा पहुंचाना है। वहीं कांग्रेस का मतलब देश के गरीबों के साथ खड़े होना और उनके लिए काम करना है।

आगे उन्होंने कहा देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है एक हमारी भारत जोड़ो की और एक तरफ भाजपा की भारत तोड़ो विचारधारा की हैं। भाजपा हिंदूस्तान को तोड़ने, नफरत और हिंसा फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस जोड़ने का काम कर रही है।

इसी दौरान बिहार कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा इस कांग्रेस ऑफिस से जो भी नेता निकला वह देश की आजादी के लिए लड़ा हैं। हमें गर्व है कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद इसी धरती से थे। अगर हम बिहार जीत गए तो सारे भारत में हम जीत जाएंगे।