14000 फीट की ऊंचाई से अनुराग ठाकुर ने हैंड पंप से पिया पानी, बोले- मजा आ गया

  1. Home
  2. देश

14000 फीट की ऊंचाई से अनुराग ठाकुर ने हैंड पंप से पिया पानी, बोले- मजा आ गया

 14000 फीट की ऊंचाई से अनुराग ठाकुर ने हैंड पंप से पिया पानी, बोले- मजा आ गया

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बुधवार को लद्दाख में थे


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बुधवार को लद्दाख में थे। यहां उन्होंने 14000 फीट की ऊंचाई पर हैंडपंप से मीठे पानी का आनंद लिया।  एक वीडियो उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि वह खुद हैंडपंप चलाकर पानी पी रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने बताया कि यह हैंडपंप असल में डीबरिंग में मनाली-लेह हाईवे पर स्थित है। 26 सेकेंड के वीडियो क्लिप में देख सकते हैं कि केंद्रीय मंत्री पंप चला रहे हैं और चुल्लू में पानी भरकर पी रहे हैं। 

खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत-चीन सीमा के पास चुमुर का भी दौरा किया। उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में एक शक्तिशाली देश के रूप में उभर रहा है। यहां कारज़ोक गांव में उन्होंने आईटीबीपी के जवानों को संबोधित भी किया। कहा कि मौजूदा सरकार भारत को एक मजबूत और अच्छा देश बनाने के लिए काम कर रही है। 

पीएम के नतृत्व में भारत बन रहा शक्तिशाली देश

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक मजबूत फोर्स को मजबूत सरकार का समर्थन है।  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली देश बन रहा है।  उन्होंने कारज़ोक में एक सभा को भी संबोधित किया। कहा कि लद्दाख का विकास भारत सरकार की प्रायरिटी है।  इसके लिए लगातार काम हो रहे हैं।  उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री इसलिए यहां मंत्रियों को भेजते हैं, ताकि ग्राउंड लेवल पर लोग जिन समस्याओं का सामना करते हैं तो उसका निपटारा किया जा सके।

केंद्रीय मंत्री ने बताया सबको मिल रहा पक्का घर

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वह लेह में पिक्चरेस्क जिले के दौरे पर भी गए।  उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन जैसी मोदी सरकार की प्रमुख योजनाओं को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।  दूर दराज के गांवों में भी लोगों को नल से जल मिल रहा है। पीएम आवास योजना के तहत भी स्थानीय लोगों को पक्का मकान मिल रहा है। PMGSY के माध्यम से सरकार सीमावर्ती गांवों में भी बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा रहा है।