आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के बीच सीटों पर सहमति बन गई, जानिए मामला

  1. Home
  2. देश

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के बीच सीटों पर सहमति बन गई, जानिए मामला

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के बीच सीटों पर सहमति बन गई, जानिए मामला 

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के बीच सीटों पर सहमति बन गई है। जल्द ही इसका औपचारिक ऐलान


पब्लिक न्यूज़ डेस्क - दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के बीच सीटों पर सहमति बन गई है। जल्द ही इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा। AAP और कांग्रेस के बीच 4- 3 के फार्मूला पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही गुजरात और हरियाणा की लोकसभा सीटों को लेकर भी समझौता हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, कांग्रेस तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। पिछली बार दिल्ली की सभी सात सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। इन उम्मीदवारों में गौतम गंभीर, मनोज तिवारी और हंस राज हंस भी शामिल हैं। AAP नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली से चुनाव लड़ेगी। वहीं, कांग्रेस पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक से चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही, कांग्रेस ने AAP को हरियाणा में एक और गुजरात में दो सीट दी है।

s

इससे पहले, यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने में कांग्रेस कामयाब रही। यहां कांग्रेस 17 लोकसभा सीटों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन सीटों में अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, प्रयागराज और सीतापुर जैसी सीटें भी शामिल हैं। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में खजुराहो सीट से सपा प्रत्याशी के चुनाव लड़ने को लेकर भी दोनों दलों में सहमति बनी है। इससे पहले, 2019 में सपा ने बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।