अलग - अलग राज्यों में नौकरी के नाम पर 50 हजार से अधिक लोगों से ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार !

  1. Home
  2. देश

अलग - अलग राज्यों में नौकरी के नाम पर 50 हजार से अधिक लोगों से ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार !

अलग - अलग राज्यों में नौकरी के नाम पर 50 हजार से अधिक लोगों से ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार !

ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने देश के विभिन्न राज्यों में नौकरी दिलाने


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने देश के विभिन्न राज्यों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले रैकेट के एक प्रमुख सदस्य को जमालपुर से गिरफ्तार किया है। अब तक इस रैकेट के जरिए पांच राज्यों में 50 हजार से ज्यादा लोगों के ठगे जाने का अनुमान है। ओडिशा पुलिस ने वारंट के आधार पर उसे यहां से गिरफ्तार किया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर ज्यादा कुछ बताने की बजाय ओडिशा पुलिस ने कहा है कि जांच के आधार पर आगे की जानकारी दी जाएगी।

ओडिशा ईओडब्ल्यू की टीम 29 दिसंबर की रात गिरफ्तारी वारंट लेकर अलीगढ़ पहुंची। यहां अधिकारियों से मुलाकात की और सिविल लाइंस जमालपुर हमदर्द नगर-ए, गोल मार्केट निवासी 25 वर्षीय जफर अहमद पुत्र रज्जाक अहमद को गिरफ्तार करने में मदद मांगी। टीम ने बताया कि यह व्यक्ति नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले रैकेट का खास सदस्य है. इस आधार पर टीम उसे यहां से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। टीम में शामिल एसआई तपश शाहू के मुताबिक, यह टेक सेवी लोगों का रैकेट है, जो फर्जी वेबसाइट बनाकर बेरोजगारों को आकर्षित करते हैं।

2020 में कोरोना लॉकडाउन अवधि के दौरान सक्रिय हुआ यह रैकेट अब तक ओडिशा, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल में बेरोजगारों को निशाना बना चुका है। एक अनुमान के मुताबिक 50 हजार से ज्यादा लोगों को ठगा गया होगा। पकड़ा गया जफर पेशे से सिविल इंजीनियर है। शुरुआती पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि रैकेट में और भी इंजीनियर शामिल थे। ये लोग 50 से ज्यादा लोगों का अपना कॉल सेंटर भी चलाते हैं, जिन्हें 15 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाता था।

कॉल सेंटर में ज्यादातर लोग जमालपुर व आसपास के इलाकों के रहने वाले थे. यह रैकेट अब तक 1 हजार से ज्यादा सिम कार्ड, 530 मोबाइल फोन, 100 से ज्यादा खच्चर बैंक खातों का इस्तेमाल कर जनसेवा केंद्रों के जरिए उन खातों से पैसे निकालता था. एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत ने स्वीकार किया कि ओडिशा पुलिस की टीम ने मदद मांगी थी। टीम वारंट लेकर आई थी। वह उसे गिरफ्तार कर ले गई।