गणतंत्र दिवस 2023: मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी पहुंचे दिल्ली, राष्ट्रपति और प्रथानमंत्री ने किया स्वागत

  1. Home
  2. देश

गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति

पब्लिक न्यूज़ डेस्क- गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी बुधवार को दिल्ली पहुंचे, इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब्देल फतह अल सीसी का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया, मिस्र के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, राष्ट्रपति भवन पहुंचने के बाद अब्देल फत्ताह अल सीसी ने कहा कि मैं इस महान दिन के लिए भारतीय राष्ट्र, सरकार और लोगों को अपनी बधाई दोहराता हूं। सम्मानित अतिथि बनना और गौरवशाली राष्ट्रीय दिवस में भाग लेना बड़े सौभाग्य की बात है, अब्देल फत्ताह ने कहा कि मिस्र और भारत के बीच संबंधों की विशेषता संतुलन और स्थिरता रही है। हमने केवल रचनात्मक विकास देखा है। हम सभी बहुत सकारात्मक रूप से विकसित हो रहे हैं,  राष्ट्रपति भवन में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी का पारंपरिक रूप से जोरदार स्वागत किया गया।