राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ यूपी में जुड़ेंगे लाखों लोग

  1. Home
  2. देश

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ यूपी में जुड़ेंगे लाखों लोग

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ यूपी में जुड़ेंगे लाखों लोग

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा है


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तीन जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। इस यात्रा में उत्तर प्रदेश की सहभागिता भी बढ़ चढ़कर रहेगी। इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हुई प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि पिछले 8-9 वर्ष से देश व प्रदेश के जो हालात बने हुए हैं, उसमें भाई को भाई का दुश्मन बनाया जा रहा है। चंद उद्योगपतियों के पास देश का पैसा इकट्ठा होता जा रहा है। बाकी देशवासी गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ यूपी में लाखों लोग जुडे़ंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह आदि मौजूद रहे।