आंध्र प्रदेश में खदान विस्फोट में 10 की मौत ,कई लोग अब भी फंसे 

  1. Home
  2. देश

आंध्र प्रदेश में खदान विस्फोट में 10 की मौत ,कई लोग अब भी फंसे 

आंध्र प्रदेश में खदान विस्फोट में 10 की मौत ,कई लोग अब भी फंसे 


नई दिल्ली। देश में कोरोना के बीच दर्दनाक हादसे भी लगातार हो रहे हैं। आज आंध्र प्रदेश में एक दर्दनाक हादसे में दस के करीब मज़दूरों को अपनी जान गंवानी पड़ी। हालाँकि ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। मिली जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के कडप्पा में शनिवार को चूना पत्थर की एक खदान में हुए विस्फोट में कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई। अब भी मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह घटना आज सुबह कलासापडू ब्लॉक के मामिलपल्ले गांव में हुई। बता दें कि सभी पीड़ित खदान में काम करने वाले मजदूर हैं। कहा जा रहा है कि मलबे के नीचे कुछ और मजदूर फंसे हुए हैं। मौके पर प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। इसमें स्थानीय लोगों की भी मदद ली जा रही है।  

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।