हल्‍द्वानी में हस्त निर्मित उत्पादों की दो दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

  1. Home
  2. उत्तराखंड

हल्‍द्वानी में हस्त निर्मित उत्पादों की दो दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

हल्‍द्वानी में हस्त निर्मित उत्पादों की दो दिवसीय प्रदर्शनी शुरू


नैनीताल। अगर आप अपने हुनर का सही उपयोग करें तो आप न सिर्फ खुद को बल्कि दूसरों को भी रोजगार दे सकते हैं। जैसा कि नवाबी रोड में लगाई गई दीवाली प्रदर्शिनी में हल्द्वानी की महिलाएं कर रही हैं। इन सभी महिलाओं की कहानी वोकल फॉर लोकल (Vocal for Local) की एक बेहतरीन मिसाल है। यह न सिर्फ खुद आत्मनिर्भर हैं बल्कि उन्होंने कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के गुर सिखाएं हैं।

महिलाओं के हाथ से बनाए गए तोरण, थाली, दीये, ज्वेलरी एवं खाद्य पदार्थों की दो दिवसीय प्रदर्शनी रविवार एक नवम्बर से नवाबी रोड एस्सार पैट्रोल पम्प के निकट लगाई गई है। जिसका उद्घाटन आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने बताया कि वे सभी हैंडीक्राफ्ट (हस्तशिल्प) उत्पादों का अपना एक व्यवसाय चला रही हैं। बड़ी, मूंगड़ी, बेसन के लड्डू जैसे व्यंजनों से लेकर तोरण, थाली और तरह-तरह की कलात्मक चीजें बनाने का हुनर रखती हैं, सभी उत्पाद हाथ से बनाए जाते हैं, जो देखने में खूबसूरत होने के साथ ही पर्यावरण के अनुकूल भी हैं साथ ही अधिकांश उत्पादों को उत्तराखंड संस्कृति का रूप दिया है। इनके माध्यम से वह उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा दे रही हैं।

कार्यक्रम में आप नेता समित टिक्कू ने कहा कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने की एक अच्छी पहल है, जिससे अन्य महिलाएं भी स्वावलंबन के लिए प्रेरित होंगी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को देवी स्वरूप माना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में नारी का सम्मान नहीं वहां पर देवता भी निवास नहीं करते हैं। आज की महिला चारदीवारी तोड़ कर समाज में सफलता के नए आयाम रच रही है। आज कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जिसमें बेटियां अपने समाज व देश का नाम रोशन न कर रहीं हों। कार्यक्रम में स्मृति टिक्कू, भारती बिष्ट, गार्गी बिष्ट, श्वेता पाण्डेय, हिमांशु त्रिपाठी, दया जोशी आदि उपस्थित रहे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।