सीएम योगी की मौजूदगी में कानपुर से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया नौ जिलों के पार्टी कार्यालयों का शुभारंभ

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर

सीएम योगी की मौजूदगी में कानपुर से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया नौ जिलों के पार्टी कार्यालयों का शुभारंभ

सीएम योगी की मौजूदगी में कानपुर से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया नौ जिलों के पार्टी कार्यालयों का शुभारंभ


पब्लिक न्यूज डेस्क। किदवई नगर के नामदेव गुरुद्वारे के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कानपुर के दक्षिण क्षेत्र के साकेत नगर में नवनिर्मित पार्टी कार्यालय में पहुंच गए हैं। यहां पूजन के बाद पार्टी कार्यालय समेत प्रदेश के नौ जिलों के कार्यालय का आनलाइन उद्घाटन किया है। मंच पर सभी वरिष्ठ नेता, मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजदू हैं। यहां निराला नगर मैदान में वाटर प्रूफ मंच तैयार किया गया है, जहां सम्मेलन में 22,143 बूथ अध्यक्ष आये हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तय समय पर अमौसी एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद सीधे किदवई नगर सब्जी मंडी स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारा पहुंच गए हैं। यहां संगत में उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी शामिल हुए। यहां पर गुरुद्वारा प्रमुख ने सभी का स्वागत किया और गुरुवाणी से निहाल किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से सुबह अमौसी एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से सड़क मार्ग से किदवई नगर स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारा पहुंचे। यहां पर शबद कीर्तन सुनने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने विचार प्रकट किए। वहीं गुरुद्वारा प्रमुख की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गुरु के चरणों में आशीर्वाद लेने आए हैं। गुरुनाम देव के चरणों में शीष झुकाकर गौरव के साथ कहता हूं कि जो काम सिख भाइयों के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है, वो किसी ने नहीं किया है। इसमें चाहे हिंदू मैरिज एक्ट के तहत परिवर्तन करे सिख भाइयों को सुविधा दी। लंगर से जीएसटी उठाने, ब्लैक लिस्ट से नामों की संख्या को हटाने का काम हो, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी में गुरुनानक देव जी पर स्टडी और गुरुग्रंथ साहिब को विभिन्न भाषाओं में अनुवाद करके लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्ववास, सबका प्रयास, इसे शब्दों में ही नहीं कर्तव्यों में करके दिखा रहे हैं। सिख दंगों के मामले एसआइटी बिठाकर प्रभावशाली लोगों को जेल में पहुंचाने का काम मोदी जी ने किया है। 

निराला नगर मैदान में मंच वाटर प्रूफ कवर किया गया है। सम्मेलन में 22,143 बूथ अध्यक्षों को आये है। ये खुले आसमान के नीचे बैठेंगे लेकिन जरूरत हुई तो 24 घंटे में वाटर प्रूफ पंडाल बन जाएगा।

मंच पर केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री भी रहेंगे 

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंच पर तीन दर्जन मंत्री व पदाधिकारी रहेंगे। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्रियों में भानु प्रताप वर्मा, साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश सरकार के मंत्रियों में सतीश महाना, नीलिमा कटियार, अजीत पाल, धुन्नी सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मुन्नू लाल कोरी रहेंगे। इनके अलावा मंच पर प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारी भी रहेंगे। मंच पर सांसदों को भी स्थान दिया जाएगा। 

सुबह 10.40 बजे कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर आएंगे। 

11.15 बजे वह किदवई नगर स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारा पहुंचेंगे।

11.45 बजे वह क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचेंगे। 

12.15 बजे वह क्षेत्रीय कार्यालय से रवाना होंगे।

 मंदाकिनी रायल गेस्ट हाउस में उनके भोजन की व्यवस्था की गई है। एक बजे वह गेस्ट हाउस से रवाना होंगे। 

1.10 बजे वह निराला नगर मैदान में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचेंगे। 

1.17 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उनका मंच पर स्वागत करेंगे। 

2.00 बजे वह बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। 

3.05 बजे वह निराला नगर मैदान से प्रस्थान करेंगे। 

3.20 बजे वह चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।3.30 बजे वह दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।