दिल्ली की एक दलित महिला के साथ बलात्कार व वीडियो बनाने के आरोपी रजत को उम्रकैद

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुजफ्फरनगर

दिल्ली की एक दलित महिला के साथ बलात्कार व वीडियो बनाने के आरोपी रजत को उम्रकैद

दिल्ली की एक दलित महिला के साथ बलात्कार व वीडियो बनाने के आरोपी रजत को उम्रकैद


मुजफ्फरनगर। लगभग 8 वर्ष पूर्वगत 17 दिसंबर 2014 को पति को नौकरी दिलाने का झांसा देने के साथ ही महिला से धोखाधड़ी कर बलात्कार कर उसकी अश्लील वीडियो तैयार करने के मामले में आरोपी रजत को उम्रकैद व 15 हज़ार रुपये का जुर्माना किया गया है। मामले की सुनवाई विशेष अदालत एससी/एसटी के जज जमशेद अली की कोर्ट  में सुनवाई हुई । अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक यशपाल सिंह, एडीजीसी सहदेव सिंह ने पैरवी की। अभियोजन  के अनुसार पीड़ित महिला का पति दिल्ली की एक फैक्ट्री में नौकरी करता था, उसके साथ आरोपी रजत भी फैक्ट्री में काम करता था।

नौकरी छूटने पर उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर पीड़िता के साथ धोखाधड़ी कर फ़र्ज़ी विवाह के कागज़ात तैयार करने तथा पीड़ित महिला के साथ बलात्कार कर अश्लील वीडियो भी तैयार कर ली गयी थी। आरोपी  पीड़ित महिला को  दिल्ली से  खतौली इलाके में अपने नाना के घर लाया था। खतौली पुलिस द्वारा रिपोर्ट  दर्ज न किए जाने पर कोर्ट के आदेश पर वर्ष 2014 में ही आरोपी रजत निवासी नन्हेडा थाना भोपा के विरुद्ध खतौली में में दलित एक्ट सहित कई संगीन धाराओं मे मामला दर्ज किया गया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।