आजाद समाज पार्टी में शामिल उमा किरण को सपा ने किया निष्कासित

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुजफ्फरनगर

आजाद समाज पार्टी में शामिल उमा किरण को सपा ने किया निष्कासित

आजाद समाज पार्टी में शामिल उमा किरण को सपा ने किया निष्कासित


मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में पिछले दिनों आजाद समाज पार्टी में शामिल हो चुकी पूर्व मंत्री उमा किरण को सपा से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि उमा किरण पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण कार्रवाई की गई है।

बसपा के टिकट पर 2002 में उमा किरण चरथावल सुरक्षित सीट से पहली बार विधायक बनीं थी। इसके बाद वह सपा में शामिल होकर मंत्री बन गई। 2007 में सपा के टिकट पर चरथावल से चुनाव हार गई थी। लंबे समय से वह सपा में ही सक्रिय थी। पिछले दिनों आजाद समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें निष्कासित कर दिया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।