राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दी गई करीब 112 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज: स्वास्थ्य मंत्रालय

  1. Home
  2. देश

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दी गई करीब 112 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज: स्वास्थ्य मंत्रालय

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दी गई करीब 112 करोड़ कोरोना वैक्सीन की डोज: स्वास्थ्य मंत्रालय


पब्लिक न्यूज डेस्क। नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक करीब 112 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। 13 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास टीकाकरण के लिए उपलब्ध हैं।

केंद्र सरकार पूरे देश में कोरोना टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्रालय ने कहा कि अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने के चलते टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में कोरोना के टीके उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रही है।

मंत्रालय ने कहा कि कोरोना टीकाकरण अभियान के नए चरण में केंद्र सरकार देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को तैयार किए जा रहे टीकों का 75 फीसद मुफ्त में आपूर्ति कर रही है।

5 अरब से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक का उत्पादन करने की तैयारी कर रहा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोम में चल रहे जी-20 सम्मेलन के पहले सत्र में कहा कि भारत महामारी से लड़ने के लिए अगले साल दुनिया के लिए 5 अरब से अधिक कोरोना वैक्सीन खुराक का उत्पादन करने की तैयारी कर रहा है। वैश्विक अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य के पहले सत्र में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'भारत हमेशा अपने वैश्विक दायित्वों के प्रति गंभीर रहा है। आज इस जी -20 मंच पर, मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि भारत अधिक उत्पादन करने की तैयारी कर रहा है। अगले साल दुनिया के लिए 5 अरब से अधिक वैक्सीन खुराक उपलब्ध करा ली जाएगी।'

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।