किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को दस साल का कारावास

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद

किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को दस साल का कारावास

किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को दस साल का कारावास


मुरादाबाद। अदालत ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोषी पर पचास हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि में से चालीस हजार रुपए पीड़िता को प्रतिकर के रूप में दिए जाएंगे। बनियाठेर थाने में 20 नवंबर 2014 को एक ग्रामीण ने केस दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया था कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री अपने खेत पर गई थी। जिसके पीछे गांव का ही रहने वाला सोमपाल आ गया था।  

आरोप है कि आरोपी सोमपाल ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। उक्त मुकदमे की सुनवाई विशेष पोक्सो कोर्ट संख्या तीन सुभाष सिंह की अदालत में चली। जिसमें बचाव पक्ष का कहना था कि उसे झूठा फंसाया गया है। गांव की रंजिश के कारण मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं विशेष लोक अभियोजक मोहम्मद अकरम खान व एमपी सिंह ने सरकार की ओर से पैरवी करते हुए आरोपी के खिलाफ बहस की। 

अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी सोमपाल को दुष्कर्म की घटना का दोषी पाते हुए उसे दस साल के कठोर कारावास के साथ उस पर पचास हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही आदेश दिया है कि जुर्माने की राशि में से चालीस हजार रुपए प्रतिकर के रूप में पीड़ित किशोरी को दिए जाएंगे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।