हरियाणा: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, 17 तक छाई रहेगी धुंध व शीत लहर

  1. Home
  2. हरियाणा

हरियाणा: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, 17 तक छाई रहेगी धुंध व शीत लहर

हरियाणा: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, 17 तक छाई रहेगी धुंध व शीत लहर


पानीपत। ठंड को लेकर मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ओर ज्यादा गहराएगी। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्र में व्यापक रूप से देखने को मिल सकता है। बुधवार को भी दिन के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है, जो 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 97 फीसदी दर्ज की गई है। हवा 2.5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में सुबह के समय हल्की धुंध छा सकती है। इसके बाद धूप निकल सकती है। 15 से 17 जनवरी तक धुंध ज्यादा गहरा सकती है।

मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि जनवरी माह में हर साल न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 3.0 डिग्री से नीचे गया है। लेकिन इस समय मौसम की जो परिस्थितियां बनी हुई हैं उससे संभावना जताई जा रही है कि सर्दी कई साल का रिकार्ड तोड़ सकती है। 20 जनवरी तक न्यूनतम तापमान अब तक के सबसे निचले स्तर पर जा सकता है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।