ईवीएम में कैद हुई सात विधानसभा सीटों के 80 प्रत्याशियों की हार जीत, पढ़ें, मेरठ से मुकाबले के ताजा आंकड़े और समीकरण

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ

ईवीएम में कैद हुई सात विधानसभा सीटों के 80 प्रत्याशियों की हार जीत, पढ़ें, मेरठ से मुकाबले के ताजा आंकड़े और समीकरण

ईवीएम में कैद हुई सात विधानसभा सीटों के 80 प्रत्याशियों की हार जीत, पढ़ें, मेरठ से मुकाबले के ताजा आंकड़े और समीकरण


मेरठ। सात सीटों पर चुनाव लड़ रहे 80 प्रत्याशियों की हार-जीत का राज ईवीएम में बंद है। अब चाय की दुकानों से नेताओं के घरों और पार्टियों के वॉर रूम तक मतदान प्रतिशत और जातीय आंकड़ों की गुत्थी सुलझाने की कोशिश हो रही है। बूथवार मतदान प्रतिशत (वोटिंग टर्नआउट रिपोर्ट) की रिपोर्ट के मायने तलाशे जा रहे हैं। सिर्फ वोट बैंक समझे जाने वाले बहुत से मतदाता परंपरागत खांचे को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इससे मुकाबले कड़े हो गए हैं ...

मेरठ शहर सीट : इस्लामाबाद-अहमदनगर में 70, फूलबाग में पड़े 76.37 प्रतिशत वोट 
मेरठशहर विधानसभा सीट  के 79 बूथों पर मतदाताओं ने उत्साह दिखाते हुए बंपर वोटिंग की है। 79 बूथों पर 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। इस सीट पर मुस्लिम और हिंदू बहुल इलाकों में 70 प्रतिशत से ऊपर वोट पड़े हैं। आर्यनगर के शिशुलोक स्कूल स्थित बूथ संख्या- 57 पर सर्वाधिक 83.56 प्रतिशत वोट पड़े।  इस सीट पर कुल 64.25 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

जबकि नौचंदी मैदान समीप नानकचंद स्कूल के बूथ संख्या- 130 तीसरे नम्बर पर रहा, यहां 79.43 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के इस्लामाबाद व अहमदनगर में 20 से ज्यादा बूथ पर 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। जिसमें 77 से 78 मतदान प्रतिशत पहुंचा है। ऐसे में देखने की बात होगी कांग्रेस के रंजन शर्मा ने हिन्दू वोटों में कितनी सेंध लगाई है या सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी रफीक अंसारी और भाजपा प्रत्याशी कमलदत शर्मा के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं  शहर सीट के छह बूथों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ, जिसमें सबसे कम मतदान प्रतिशत हापुड़ रोड राजकीय पशु चिकित्सालय के बूथ संख्या- 60  पर 44.04 प्रतिशत, जबकि कार्यालय विवि के 332 बूथ पर 44.18 प्रतिशत मतदान हुआ।

कमलदत्त के बूथ पर 67.24, आदिल के बूथ पर 69.73 प्रतिशत मतदान
भाजपा प्रत्याशी कमलदत शर्मा के ब्रह्मपुरी के विवेकानंद एकेडमी इंदिरापुरम बूथ संख्या - 263 पर 67.24 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 1160 वोट थे, जिसमें 780 वोट पड़े। वहीं दक्षिण सीट के सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी का वोट शहर सीट के बूथ संख्या-302 पर है। कृष्णपाड़ा रस्तोगी धर्मशाला के इस बूथ पर 69.73 प्रतिशत वोट पड़े हैं। इस बूथ पर 403 वोट हैं, जिसमें 281 वोट पड़े। वहीं शहर सीट के प्रत्याशी रफीक अंसारी का वोट दक्षिण सीट के बूथ संख्या - 316 पर हैं, जहां 66.80 प्रतिशत वोट पड़े।

मेरठ कैंट : 27 बूथों पर 70 से ज्यादा, सदर में 79.15 फीसदी पड़े वोट
सबसे कम मतदान वाली सीट मेरठ कैंट में मतदान का ट्रेंड अलग रहा है। शिक्षा मे अपेक्षाकृत आगे रहने वाले यहां के कुल कुल 56.66 फीसदी मतदाता ही बूथों तक गए। लेखानगर के कम्युनिटी हॉल में बने बूथ पर सिर्फ 24 फीसदी ही वोट पड़े। यहां दायमपुर गाव के लोगों ने हाईवे के कट के लिए मतदान का बहिष्कार किया और यहां सिर्फ 2.12 फीसदी वोट पड़े। कंकरखेड़ा के दो बूथों पर मतदान 47 प्रतिशत तक पहुंचा। 

कैंट विधानसभा के 427 बूथों में 27 बूथों पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। जबकि, 22 बूथों पर 40 प्रतिशत से कम मतदान हुआ। इस सीट  पर 230298 पुरुषों में से 132706 ने मतदान किया। जबकि, 198247 महिलाओं में से 110137 ने अपने मत का प्रयोग किया।

पुरुषों का मत प्रतिशत 57.62 व महिलाओं का 55.56 प्रतिशत रहा। इसके अलावा थर्ड जेंडर का प्रतिशत 1.92 प्रतिशत रहा। रोहटा रोड की केके एकेडमी के चार बूथों पर अधिकतम मतदान 59 फीसदी तक पहुंचा। कैंट बोर्ड प्राथमिक विद्यालय बीसी बाजार के कमरा नंबर पांच में कुल दस वोट पड़े। यहां मत प्रतिशत केवल 1.55 प्रतिशत रहा। लाल बहादुर शास्त्री हायर सेकेंड्री स्कूल शिवाजी कॉलोनी के बूथ पर सिर्फ आठ फीसदी वोट पड़े। 

70 प्रतिशत व अधिक वाले बूथ
 बूथ                                                        प्रतिशत
 प्राथमिक विद्यालय जटौली नम्बर तीन      77.53
 प्राथमिक विद्यालय जटौली नम्बर चार      75.53
 कुबेर स्कूल रोशनपुर डौरली      71.75
 का. आ. अभि. क्षे. नि. जल स. फेज प्रथम पल्ल्लवपुरम क. न. 2     71.61
 डीएवी इंटर कॉलेज कंकरखेड़ा क.न. 3      72.78
 उच्च प्राथमिक विद्यालय इखलासनगर डाबका कक्ष नम्बर 1    77.87 
 ज्ञान सागर हा. सै. स्कूल क. न. 1 मुरलीपुर गुलाब      78.46 
 प्राथमिक विद्यालय लखवाया रसूलपुर नगर क्षे. क. न. 1    71.88
 गोपाल जू. हा. स्कूल शोभापुर कमरा न. 3      71.30
 उच्च प्रा. वि. शोभापुर क. 1      72.69
 उच्च प्रा. वि. सूडंपुर उर्फ पठानपुरा क. न. 1    77.39 
 उच्च प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र खड़ौली क. न. 1     71.56 
 लिटिल बीडस प्ले स्कूल रघुकुल बिहार निकट बंसत कुंज टी.नगर     74.45
 दीवान प. स्कूल वेस्ट एंड रोड मेरठ कैंट क. न. 1     72.43
 दिगंबर जैन क.इ. कॉलेज सदर क. न. 1    79.15
 जगदीश शरण राजवंशी इं. का. सोतीगंज क. न. 3     72.10
 रघुनाथ गर्ल्स इं. का. क.न. 4                      71.12

70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान वाले 79 बूथ 
 बूथ     प्रतिशत    नाम
 56    82.52      आर्यनगर, शिशुलोक    
        स्कूल
 57    83.56      आर्यनगर, शिशुलोक
        स्कूल
 58    75.61       देवीनगर रैन बसेरा
 79    76.37      फूलबाग कॉलोनी, 
        हैप्पूवेली स्कूल
 135    74. 58    अहमदनगर, 
        गली-14
 136    76.18      अहमदनगर, 
        गली-14
 137    77. 60      अहमदनगर, गली-7
 139    74.44     अहमदनगर, गली-7
 142    72.18    अहमदनगर, मदरसा    
         कासिमुल उलूम 
 161    73.15    इस्लामाबाद, 
        इम्पीरियल स्कूल
 200    74.82    सरायबहलीम , 
        उच्च प्रा.वि.
 201    76.75    सरायबहलीम, 
        उच्च प्रा. वि.
 294    76.76    घन्टाघर, लाला
        धर्मदास धर्मशाला
मेरठ-दक्षिण : शास्त्रीनगर में 58, श्यामनगर-पिलोखड़ी में 60 फीसदी तक बरसे वोट
सात विधानसभा क्षेत्रों मेें सबसे अधिक मतदाताओं वाली मेरठ दक्षिण सीट पर 61.92 प्रतिशत मतदान हुआ। इस सीट के 525 बूथों पर सबसे अधिक 89.80 प्रतिशत मतदान मुस्लिम बाहुल्य ततीना सानी गांव के बूथ पर हुआ। इस सीट पर गुर्जर, मुस्लिम, दलित आबादी वाले बूथों पर भी मतदान प्रतिशत अधिक हुआ है। इसमें जलालपुर, सलेमपुर, जुर्रानपुर, गुमी के बूथ शामिल हैं। 
शास्त्रीनगर के 51 बूथों का मत प्रतिशत 58 फीसदी और श्यामनगर और पिलोखड़ी के 24 बूथों का मतदान प्रतिशत 60 फीसदी रहा है। शास्त्रीनगर हिंदु बाहुल्य क्षेत्र और श्यामनगर, पिलोखड़ी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र हैं। इस सीट पर 13 बूथ ऐसे हैं जहां 50 प्रतिशत से भी कम मतदान हुआ। यहां सबसे कम 31.52 प्रतिशत मतदान  जाहिदपुर स्थित पंडित बख्शीदास स्मारक इंटर कॉलेज के बूथ पर हुआ। 

सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वाले बूथ
1. उच्च प्राथमिक विद्यालय ततीना सानी     89.80
2. सलेमपुर     84.40
3. जुर्रानपुर     81.99
4. जलालपुर     81.57
5. पृथ्वी सिंह सुभारती जूनियर हाईस्कूल                    कमरा नंबर - 1, डूंगरावली     87.06
6. गुमी     81.62
7. जेके पब्लिक स्कूल रशीदनगर गली                     नंबर चार, कमरा नंबर 3     81.86
8. महेंद्र सिंह स्मारक इंटर नेशनल पब्लिक               स्कूल रिठानी कमरा नंबर 1     83.66
9. प्राथमिक विद्यालय लिसाड़ी कमरा                     नंबर - 1     80.16
10. उच्च प्राथमिक विद्यालय, खेड़ा                  बलरामपुर कमरा नंबर 2     79.50
11. पीजीएम स्कूल गढ़ रोड कमरा नंबर 2     83.03
12. राधा गोविंद पब्लिक स्कूल कुंडा     87.06

दलित, मुस्लिम और गुर्जर बहुल इलाकों में खूब दिखा उत्साह 
सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले बूथ
1. पंडित बख्शीदास स्मारक इंटर कॉलेज                बुढैरा, जाहिदपुर कमरा नंबर 6     31.52
2. एनी बेसेंट पब्लिक स्कूल, शास्त्रीनगर                   कमरा नंबर 4     47.96
3. एनी बेसेंट पब्लिक स्कूल, शास्त्रीनगर                 कमरा नंबर 2     48.32
4. सामुदायिक केंद्र शास्त्रीनगर    48.46
5. कार्यालय उप आवास आयुक्त                       शास्त्रीनगर, कमरा नंबर 3     49.33
6. कार्यालय उप आवास आयुक्त                     शास्त्रीनगर, कमरा नंबर 1     43
7. खुशबू पब्लिक स्कूल जाकिर हुसैन                      कॉलोनी कमरा नंबर 3     48.33
8. कैपिटल पब्लिक स्कूल जाकिर                      हुसैन कॉलोनी कमरा नंबर 6     46.64
9. शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री                 कॉलेज, माधवपुरम कमरा नंबर 1     47.24
10. डा.अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल               रिठानी कमरा नंबर 5     48.64
11. हरिदर्शन पब्लिक स्कूल, शिवपुरम                 कमरा नंबर 2    47.67
12. जौहरा इस्लामिया अरबिया मदरसा                   गली नंबर 7 मजीदनगर लक्खीपुरा                    कमरा नंबर 2     49.03
13. बीआर इंटर कॉलेज, काले जादू                       वाली गली, तारापुरी, कमरा नंबर 7     47.22

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।