महिला की गोली मारकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ

महिला की गोली मारकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

महिला की गोली मारकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका


मेरठ। खरखौदा में शुक्रवार रात्रि एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। महिला का शव बिजनौली-चांदासारा संपर्क मार्ग पर एक ट्यूबवेल के नजदीक पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार महिला प्रथम दृष्टया जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव फफूंडा निवासी अमित पुत्र राम कला गुर्जर के अनुसार शनिवार सुबह जब वह बिजौली-चांद सारा संपर्क मार्ग पर अपने ट्यूबेल पर पहुंचा तो वहां पर उसके नलकूप के गेट के सामने करीब 40 वर्षीय एक महिला का गोली लगा शव मिला। 

मौके पर पहुंची खरखौदा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से 315 बोर के दो खाली खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। बताया गया कि महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है। महिला को दो गोली मारी गई हैं। एक गोली महिला के चेहरे पर तथा दूसरी गोली सीने पर सटाकर मारी गई है। महिला के दाहिने हाथ में टांके भरने का निशान हैं और हाथ में कलावा बंधा हुआ है। 

घटना की सूचना पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेंसिक) टीम व डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंची और मौके से नमूने लिए। स्क्वायड डॉग से भी टीम ने जांच कराने का प्रयास किया। सूचना पर गांव फफूंडा, बिजौली, धनोटा व चांदसारा सहित कई गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

ग्रामीणों का कहना है कि इस संपर्क मार्ग पर खरखौदा थाने की दिन में एक पुलिस पिकेट तथा रात्रि में फैंटम टीम भी बाइक से रोज गश्त करती है। लेकिन बावजूद इसके रोड से करीब 50 मीटर अंदर चल कर नलकूप पर खुले में महिला की हत्या की गोली मारकर हत्या की गई है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।