Makarsankranti 2022 : मकर संक्रांति आज, करे ये उपाय मिलेगा फल

  1. Home
  2. ज्योतिष

Makarsankranti 2022 : मकर संक्रांति आज, करे ये उपाय मिलेगा फल

Makarsankranti 2022 : मकर संक्रांति आज, करे ये उपाय मिलेगा फल


पब्लिक न्यूज़ डेस्क. मकर संक्रांति15 जनवरी 2022 को  मनाया जायेगा ।सूर्य आज रात्रि 14 जनवरी 2022 को 08 बजकर 34 मिंनट पर देवगुरू वृहस्पति की राशि अपने पुत्र शनि की राशि मकर आ रहे है। चुकि कोई भी त्योहार उदया तिथि में मानना श्रेष्कर माना जाता है।

इस बार मकर संक्रांति शनिवार के दिन पड़ रहा है ।स्नान, दान ,पूण्य का महत्व और बढ़ जाता है।
मकर संक्रांति  के दिन करे उपाय अपने राशि अनुसार  मिलेगा  आपको शुभ फल...
मकर संक्रांति  के दिन  क्या करे... कि.... आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डाक्टर अरविन्द त्रिपाठी से  इस दिन #अपनीराशिकेअनुसारक्यादानकरेंकिहरतरहसेशुभफलमिले।

1. मेष राशि -जल में पीले पुष्प, हल्दी, तिल मिलाकर अर्घ्य दें। तिल-गुड़ का दान दें। उच्च पद की प्राप्ति होगी।
2. वृषभ राशि - जल में सफेद चंदन, दुग्ध, श्वेत पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। बड़ी जवाबदारी मिलने तथा महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ होने के योग बनेगें।
3. मिथुन राशि - जल में तिल, दूर्वा तथा पुष्प मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। गाय को हरा चारा दें। मूंग की दाल की खिचड़ी दान दें। ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
4. कर्क राशि - जल में दुग्ध, चावल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। चावल-मिश्री-तिल का दान दें। कलह-संघर्ष, व्यवधानों पर विराम लगेगा।
5. सिंह राशि -जल में कुमकुम तथा रक्त पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। तिल, गुड़, गेहूं, सोना दान दें। किसी बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति होगी।
6. कन्या राशि -जल में तिल, दूर्वा, पुष्प डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। मूंग की दाल की खिचड़ी दान दें। गाय को चारा दें। शुभ समाचार मिलेगा।
7. तुला राशि - सफेद चंदन, दुग्ध, चावल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। चावल का दान दें। व्यवसाय में बाहरी संबंधों से लाभ तथा शत्रु अनुकूल होंगे।
8. वृश्चिक राशि-जल में कुमकुम, रक्तपुष्प तथा तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। गुड़ का दान दें। विदेशी कार्यों से लाभ तथा विदेश यात्रा होगी।
9. धनु राशि - जल में हल्दी, केसर, पीले पुष्प तथा मिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। चारों-ओर विजय होगी।
10. मकर राशि- जल में काले-नीले पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। गरीब-अपंगों को भोजन दान दें। अधिकार प्राप्ति होगी।
11. कुंभ राशि-जल में नीले-काले पुष्प, काले उड़द, सरसों का तेल-तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। तेल-तिल का दान दें। विरोधी परास्त होंगे। भेंट मिलेगी।
12 . मीन राशि- हल्दी, केसर, पीत पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। सरसों, केसर का दान दें। सम्मान, यश प्रतिष्ठा बढ़ेगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।