राजस्थान: कांग्रेस के दिग्गज नेता महिपाल मदेरणा का निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

  1. Home
  2. राजस्थान

राजस्थान: कांग्रेस के दिग्गज नेता महिपाल मदेरणा का निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

राजस्थान: कांग्रेस के दिग्गज नेता महिपाल मदेरणा का निधन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार


पब्लिक न्यूज डेस्क। जोधपुर। राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस के मजबूत नेता रहे और किसानों के मसीहा के नाम से पहचाने जाने वाले महिपाल मदेरणा का रविवार तड़के निधन हो गया। वह 69 साल के थे, और पिछले कुछ समय से कैंसर से पीड़ित है। मदेरणा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव चाडी में किया जाएगा। महिपाल मदेरणा गहलोत सरकार में जल संसाधन मंत्री भी रहे थे लेकिन भंवरी देवी अपहरण और हत्या मामले में उनका नाम आने के बाद उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था जिसके बाद सीबीआई मैं मामले में उन्हें मुख्य आरोपी बताकर गिरफ्तार किया था तब से लेकर लंबे अरसे तक वे जेल में रहे जहां उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट दर्ज की गई। पिछले 10 साल से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत उन्हें जमानत मिली थी जिसके बाद वह अपनी पत्नी लीला मदेरणा के जोधपुर जिला प्रमुख पद पर काबिज होने के बाद पहली बार सार्वजनिक समारोह में शामिल होने अपने पैतृक गांव चाडी और ओसियां विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे थे जहां किसान नेता को अपने बीच पाकर ग्रामीणों ने उनका बहुत जोरदार स्वागत किया था। महिपाल मदेरणा की पुत्री दिव्या मदेरणा वर्तमान में ओसिया से विधायक भी हैं।

राजस्थान की राजनीति में रहा है वर्चस्व

महिपाल मदेरणा राजस्थान के दिग्गज नेता रहे परसराम मदेरणा के पुत्र थे जिनका पूरे परिवार का राजस्थान की राजनीति में हमेशा से ही वर्चस्व रहा है। जाट नेता के साथ-साथ किसानों के मसीहा के रूप में पहचाने जाने वाले महिपाल मदेरणा दो बार विधायक भी रहे और एक बार जल संसाधन मंत्री भी रहे। राजनीतिक वर्चस्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की 19 वर्षों तक जोधपुर के जिला प्रमुख पद पर रहने वाले व्यक्ति हैं। वर्तमान में महिपाल मदेरणा की पत्नी लीला मदेरणा जोधपुर की जिला प्रमुख हैं। मदेरणा के निधन की खबर से उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई सोशल मीडिया पर लोग अपने चहेते नेता के साथ फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। मदेरणा का जन्म 5 मार्च 1952 को हुआ था और 17 अक्टूबर 2021 को उन्होंने अंतिम सांस ली। मदेरणा के निधन से कॉन्ग्रेस की राजनीति में अपनी धुर पहचान बनाने वाले दिग्गज नेता का निधन से अपूरणीय क्षति हुई है।

भंवरी देवी मामले में बदली थी सियासत

जोधपुर मैं हुए बहुचर्चित भंवरी देवी अपहरण का हत्याकांड मामले में तत्कालीन जल संसाधन मंत्री रहे महिपाल मदेरणा के नाम आने के बाद ही सियासी समीकरण में बदलाव आया था। भंवरी देवी से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी के रूप में सीबीआई के द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद मदेरणा लंबे अरसे तक जेल में रहे जिस कारण लगातार उनके स्वास्थ्य में गिरावट देखी गई और बाद में कैंसर की पुष्टि होने के साथ वे उपचार के लिए जमानत पर बाहर भी आए हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद मामले से जुड़े सभी आरोपियों की जमानत हुई। 10 साल तक जेल में रहने के बाद लगातार उनके स्वास्थ्य में गिरावट देखी गई । मामले के उजागर होने के बाद हुए विधानसभा चुनाव में मदेरणा परिवार को मुंह की खानी पड़ी और उनकी पुत्री दिव्या चुनाव हार गई लेकिन विगत चुनाव में कांग्रेस में फिर ओसिया विधानसभा से उनकी पुत्री दिव्या को टिकट दिया जो कि वर्तमान में विधायक है।

शेखावत की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने विभिन्न राज्यों से आ रहे जनप्रतिनिधि

जोधपुर सांसद केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के निवास पर माताजी के निधन पर संवेदना प्रकट करने शनिवार को देश के अनेक राज्यों और राजस्थान के विभिन्न स्थानों से गणमान्य लोगों और जनप्रतिधि भाजपा नेता जोधपुर पहुंचे। शेखावत की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने विभिन्न राज्यों से आ रहे जनप्रतिनिधि जोधपुर आ रहे हैं। भाजपा नेता राज्य सभा सांसद ओमप्रकाश माथुर, उत्तरप्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेन्द्रसिंह, आरसीए अध्यक्ष कांग्रेस नेता वैभव गहलोत सहित अनेक अनेक सासंद विधायक, सरपपंच प्रधान एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं जोधपुर संसदीय क्षेत्र से गणमान्य लोग मंत्री शेखावत एवं उनके पिता शंकरसिंह शेखावत से मिलकर शोक संवेदना प्रकट करने आ रहे हैं।

भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि उत्तरप्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, राज्यसभा सांसद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य वैभव गहलोत, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, झुंझुनूं सांसद नरेंद्र कुमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री राजसमन्द सांसद श्रीमती दीया कुमारी, राष्ट्रीय लोक जनतांत्रिक पार्टी रालोप के अध्यक्ष सांसद हनुमान बेनीवाल, सिरोही-जालोर सांसद देवजी पटेल, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, विधायक अशोक लाहोटी, पुष्कर विधायक सुरेश जी, बांसवाड़ा विधायक कनकमल कटारा, पाली विधायक ज्ञानचन्द पारख, प्रदेश महामंत्री एवम् तारातरा मठ के गादीपति महंत प्रताप पुरी महाराज, पूर्व पाली सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व जिला प्रमुख मुन्नी देवी गोदारा ने केन्द्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित की। आरसीए अध्यक्ष कांग्रेस नेता वैभव गहलोत के साथ शहर विधायक मनीष पंवार संगीता बेनीवाल, प्रो. अयुब खान सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी साथ रहे। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष सांसद हनुमान बेनीवाल के साथ रालोप के भापोलगढ़ से विधायक पुखराज गर्ग, राजूराम खोजा सहित रालोप कार्यकर्ता साथ रहे।

विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष राव राजेन्द्रसिंह, पूर्व मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर पूर्व मंत्री नरतसिंह राजवी, युवा मोर्चा के अभिमन्यु सिंह राजवी, राजस्थान सफाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चौहान टायसन, विधायक दीप्ती महेश्वरी, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरियाणा महिला महिला मोर्चा प्रभारी नन्दा डगला, कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व सांसद सी आर चौधरी, पूर्व विधायक मलखान सिंह बिश्नोई, जेडीए के पूर्व अध्यक्ष प्रो महेन्द्र सिंह राठौड़, प्रो एन एस शेखावत, आरपीएसी के चैयरमेन हरिप्रसाद शर्म, एमबीएम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजय शर्मा, भाजपा मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा, जोधपुर जिला प्रमुख लीला मदेरणा, पूर्व जिला प्रमुख मुन्नी देवी गोदारा, पूर्व प्रधान भागीरथ बेनीवाल, भाजपा के देहात प्रभारी महेन्द्र बोहरा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरपतंिसह राठौड़, नरेन्द्र कच्छवाह, जगत नारायण जोशी, आईएएस शक्ति सिंह राठौड़, जयपुर चौमू राजपरिवार की रुक्क्षमणी कुमारी बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, प्रधान, सरपंच, पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता और कांग्रेस के नेता शोक व्यक्त करने के केन्द्रीय मंत्री शेखावत के निवास पहुंचे। सभी ने माताजी के निधन पुष्पांजलि अर्पित की। आसींद विधायक जबरसिंह सांखला, भीलवाड़ा भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोविंदसिंह चूंडावत सहित आसींद बदनौर से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता केन्द्रीय मंत्री शेखावत से मिलने पहुंचे। भारत विकास परिषद उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खण्डेलवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री जितेन्द्रसिंह सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

शेखावत की माताजी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे संतगण

सूरसागर रामद्वारा के संत रामप्रसाद महाराज, विश्नोई समाज के जाजीवाल धोरा जूनागढ़ आश्रम के गुरूजी स्वामी भागीरथदास, बिजोलाई के संत सोमेश्वर गिरी महाराज, गणेश मंदिर मोती डूंगरी के अवदेश महाराज, फादर जोस मथायस सहित अनेक साधु संत गण केन्द्रीय मंत्री शेखावत की माताजी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

अनेक समाज संगठन के प्रतिनिधि पहुंचे

मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमानंिसह खांगटा, प्रजापति समाज के दशरथ प्रजापत सहित प्रजापत समाज के लोग मंत्री शेखावत की माताजी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उत्तर पश्चिमी रेलवे मजदूर संघ जोधपुर मण्डल के पदाधिकारी जोनल कार्यकारी महासचिव अजयशर्मा, मण्डल अध्यक्ष पारस चौधरी, सचिव भरत श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव सहित भाजपा के राजस्थान प्रभारी भी आएंगे

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी अरूणसिंह दिल्ली से रवाना होकर हवाई मार्ग से सुबह जोधपुर पहुंचेंगे। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराजसिंह दोपहर 2.15 बजे हवाई मार्ग से जोधपुर पुहंचेंगे। गिरिराज सिंह का जोधपुर में 17 एवं 18 अक्टूबर को प्रवास रहेगा। केंद्रीय भारी उद्योग और उर्जा राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सड़क मार्ग से दोपहर तक जोधपुर पहुंचेंगे। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव भी जोधपुर आएंगे।

यह सभी गणमान्य लोग जोधपुर सांसद एवं केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह जी शेखावत के अजीत कॉलोनी स्थित निवास पर माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इनके अलावा अनेक गणमान्य लोग शोक सभा में शामिल होने जोधपुर आ रहे हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।