महाराष्ट्र में महायुति को करारा झटका लग रहा है, मतगणना के रुझानों में MVA आगे, आधी सीटें मिलती दिख रहीं भाजपा को जानिए

  1. Home
  2. महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में महायुति को करारा झटका लग रहा है, मतगणना के रुझानों में MVA आगे, आधी सीटें मिलती दिख रहीं भाजपा को जानिए

महाराष्ट्र में महायुति को करारा झटका लग रहा है, मतगणना के रुझानों में MVA आगे, आधी सीटें मिलती दिख रहीं भाजपा को जानिए 

देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर वोटों की गिनती चल रही है। महाराष्ट्र में चौंकाने वाले चुनावी रुझान सामने आ रहे हैं, जिसमें पूर्व


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर वोटों की गिनती चल रही है। महाराष्ट्र में चौंकाने वाले चुनावी रुझान सामने आ रहे हैं, जिसमें पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे असली खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। शुरुआती मतगणना में भाजपा को करारा झटका लग रहा है, जबकि महाविकास अघाड़ी (MVA) आगे है। आइए जानते हैं कि क्या कहते हैं चुनावी रिजल्ट के रुझान? अगर महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों की बात करें तो रुझानों में इंडिया महागठबंधन 27 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि 18 सीटों पर एनडीए की बढ़त है। अन्य के खाते में 1 सीट जा सकती है। अब बड़ा सवाल उठता है कि पार्टी टूटने के बाद भी उद्धव ठाकरे ने ये चमत्कार कैसे किया? उद्धव ठाकरे ने न सिर्फ भाजपा को आधे में समेट दिया, बल्कि बागियों का भी सूपड़ा साफ कर दिया।

g

सीएम की कुर्सी छोड़ने और पार्टी टूटने के बाद भी उद्धव ठाकरे नहीं टूटे। उन्होंने महाविकास अघाड़ी के साथ मिलकर पूरी ताकत से लोकसभा चुनाव लड़ा। उनकी जीत में सिंपैथी फैक्टर और स्ट्रैटजी की मुख्य भूमिका है। पार्टी टूटने के बाद उद्धव ठाकरे घर में नहीं बैठे और वे लोगों के बीच गए। उन्होंने जमकर चुनाव प्रचार किया, जिससे शिवसैनिकों का मनोबल नहीं गिरा।पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना (UBT) का गठबंधन था। दोनों ने मिलकर 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बीजेपी को 23 सीटें और उद्धव ठाकरे की शिवसेना को 18 सीटें मिली थीं। इस बार भाजपा 12 सीटों पर सिमटी नजर आ रही है।