सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

  1. Home
  2. महाराष्ट्र

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती


पुलिस न्यूज़ डेस्क। गांधीवादी अन्ना हजारे को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बीती रात महाराष्ट्र के पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 84 वर्षीय अन्ना हजारे को डॉक्टरो की निगरानी में रखा गया है वहीं रूबी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अवधूत बोदमवाड़ ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

अन्ना हजारे जो 2011 के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का चेहरा थे, पुणे से लगभग 87 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि गांव में रहते हैं। सामाजिक मुद्दों पर समय-समय पर भूख हड़ताल करने वाले अन्ना हजारे ने इस साल की शुरुआत में भी तीनों विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ अनशन शुरू करने की घोषणा की थी।

कार्यकर्ता ने तब कहा था कि कृषि कानून “लोकतांत्रिक मूल्यों” का पालन नहीं करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि वह जनवरी महीने के अंत तक अपने जीवन की “अंतिम भूख हड़ताल” शुरू करेंगे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।