प्रधानमंत्री मोदी के मुंबई दौरे के वक्त सुरक्षा में सेंधमारी, पकड़ा गया NSG का फर्जी जवान

  1. Home
  2. महाराष्ट्र

प्रधानमंत्री मोदी के मुंबई दौरे के वक्त सुरक्षा में सेंधमारी, पकड़ा गया NSG का फर्जी जवान

प्रधानमंत्री मोदी के मुंबई दौरे के वक्त सुरक्षा में सेंधमारी,  पकड़ा गया NSG का फर्जी जवान

प्रधानमंत्री मोदी के मुंबई दौरे के वक्त क्या किसी बड़ी साजिश को अंजाम दिया जाना था क्या की मुंबई की


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- प्रधानमंत्री मोदी के मुंबई दौरे के वक्त क्या किसी बड़ी साजिश को अंजाम दिया जाना था क्या की मुंबई की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा खतरा पैदा होने वाला था, मोदी के मुंबई दौरे के सभास्थल से दो लोग अरेस्ट किए गए इनमें से एक के पास घातक हथियार मिले बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान पर दो दिनों पहले पीएम मोदी की सभा हुई, मुंबई पुलिस ने यहीं से दोनों आरोपियों को अरेस्ट किया इन आरोपियों के नाम कटराम चंद्रगाई कावड और रामेश्वर मिश्रा हैं, कटराम की उम्र 39 साल है और वह मुंबई से सटे भिवंडी इलाके का रहने वाला है वह होटल और ट्रांसपोर्ट के बिजनेस से जुड़ा हुआ है, पीएम मोदी की सभा वाली जगह पर गश्त करते हुए पुलिस जवानों को उस पर शक हुआ तो उसे पकड़ा गया।

पूछताछ  के दौरान उसके पास से स्मिथ एंड वैगन स्प्रिंगफिल्ड रिवॉल्वर समेत चार राउंड गोली बरामद हुई, इसके पास रिवॉल्नर का लाइसेंस होने की भी जानकारी मिली है, मुंबई पुलिस के आदेश का उल्लंघन करने की वजह से कटराम के खिलाफ बीकेसी पुलिस थाने में धारा 37 (1), 135 मपोका 1951 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है, एक और शख्स गिरफ्तार किया गया जो अपने आप को एनएसजी का जवान बताकर अंदर आया था, रामेश्वर मिश्रा नाम का यह शख्स पीएम मोदी के सभा स्थल पहुंचने के करीब 90 मिनट पहले नवी मुंबई से यहां पहुंचा था, यह अपने आप को एनएसजी में नायक के पद पर कार्यरत बता कर सभा स्थल में घुस आया था।