पानीपत में महापंचायत: नई अनाज मंडी पहुंचे किसान

  1. Home
  2. हरियाणा

पानीपत में महापंचायत: नई अनाज मंडी पहुंचे किसान

पानीपत में महापंचायत: नई अनाज मंडी पहुंचे किसान


पानीपत।भारत बंद से एक दिन पहले हरियाणा के पानीपत में किसानों की महापंचायत हो रही है। नई अनाज मंडी में बड़ी संख्या में किसान पहुंचने लगे हैं। ट्रॉलियों में सवार होकर बड़ी संख्या में महिलाएं भी महापंचायत में पहुंच रही हैं।

वहीं बुजुर्ग किसान हुक्का, तिरंगा और किसान यूनियन का झंडा व लंच बॉक्स साथ लेकर पहुंचे हैं। वहीं सुरक्षा को ध्यान में रख मंच में बाउसंरों को तैनात किया गया है। भारतीय किसान यूनियन पानीपत के प्रधान सोनू मालपुरिया भी अनाज मंडी पहुंचे। 

भारतीय किसान यूनियन (हरियाणा) के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने पानीपत की महापंचायत में केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों को हल्के में न ले सरकार, वरना अगली बार टेंट प्रधानमंत्री की कोठी के बाहर लगा देंगे। उन्होंने कहा कि सत्ता से पैसा और पैसे से सत्ता के नेक्सस को तोड़ना है। 

महापंचायत में 50 हजार से एक लाख के बीच किसानों के आने की उम्मीद है। ऐसे में उनके भोजन का पूरा प्रबंध किया गया है। भारतीय किसान यूनियन ने भोजन तैयार कराने के लिए 101 हलवाइयों को जिम्मेदारी सौंपी है। ये हलवाई शनिवार की रात से ही भोजन तैयार करने में जुटे हैं।

महापंचायत में आने वाली महिला किसानों के लिए अलग पंडाल बनाया गया है, जहां महिलाओं के बैठने और भोजन की व्यवस्था की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि महापंचायत में पांच हजार से अधिक महिलाएं शिरकत करेंगी। ज्यादातर महिला किसान हरियाणा और उत्तर प्रदेश से होगी। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।