त्रिपुरा में नगर निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी, अगरतला के 29 वार्डों पर जीती भाजपा

  1. Home
  2. पश्चिम बंगाल

त्रिपुरा में नगर निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी, अगरतला के 29 वार्डों पर जीती भाजपा

त्रिपुरा में नगर निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी, अगरतला के 29 वार्डों पर जीती भाजपा


पब्लिक न्यूज डेस्क। त्रिपुरा में रविवार को नगर निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। काउंटिंग के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं ताकि कानून व्यवस्था ना बिगड़े। भाजपा ने अगरतला के 51 वार्डों में से 29 वार्डों पर जीत हासिल कर ली है। इसके अलावा कई सीटों पर पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है। त्रिपुरा नगर निकाय चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा, माकपा और टीएमसी के बीच है।

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, अगरतला नगर निगम में भाजपा ने 51 वार्डों में से 29 वार्डों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर लिया है।

त्रिपुरा चुनाव आयोग के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी अम्बस्सा, जिरानिया, तेलीअमुरा और सबरूम में आगे चल रही है। बता दें कि त्रिपुरा के नगर निकायों की 200 से ज्यादा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था।

त्रिपुरा के नगर निकाय चुनावों में भाजपा ने सभी 334 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से 112 सीटों और 19 नगर निकायों में पार्टी ने पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर ली थी। अब आज 222 सीटों पर वोटों की गिनती की जा रही है। इन 222 सीटों पर 785 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मतगणना के दौरान किसी भी तरह की हिंसा को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन लेयर की सुरक्षा तैनात की गई है। बताया गया है कि जिन केंद्रों पर काउंटिंग चल रही है, वहां पुलिस के अलावा त्रिपुरा स्टेट राइफल्स और CAPF के जवानों की तैनाती की गई है। असिस्टेंट आईजी (ला एंड आर्डर) सुब्रता चक्रवर्ती ने एक बयान जारी कर लोगों से अफवाहों से दूर रहने को कहा है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।