धन के मामले में इन 4 राशि वालों को माना जाता है भाग्यशाली

  1. Home
  2. ज्योतिष

धन के मामले में इन 4 राशि वालों को माना जाता है भाग्यशाली

धन के मामले में इन 4 राशि वालों को माना जाता है भाग्यशाली


वर्तमान समय में हर व्यक्ति आरामदायक जीवन बिताना चाहता है। कई लोग सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और कुछ लोगों को कम प्रयासों में ही सफलता हासिल हो जाती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। राशि के स्वामी ग्रह का भी व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर पड़ता है। यह व्यक्ति के कुंडली और राशि को प्रभावित करता है। जानिए ज्योतिष शास्त्र में किन चार राशियों को धन के मामले में माना जाता है लकी।

1. मेष- इस राशि के जातकों को बेहद ऊर्जावान और साहसी माना जाता है। इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। कहते हैं कि इस राशि के जातक दूसरों पर कम और खुद पर ज्यादा विश्वास रखते हैं। ये अपने काम को पूरी लगन के साथ पूरा करते हैं। कहते हैं कि इस राशि के जातक भाग्य के भरोसा कम बैठते हैं और अपनी किस्मत खुद ही लिखना पसंद करते हैं।

2. वृश्चिक- इस राशि के जातक स्वभाव से ईमानदार होते हैं। ये धोखेबाज लोगों की आसानी से पहचान कर लेते हैं। कहते हैं कि इस राशि के जातकों को धन-संपत्ति के मामले में बेहद लकी माना जाता है।

3. मकर- मकर राशि के जातक दिल से कम और दिमाग से ज्यादा फैसले लेते हैं। इस राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। कहते हैं कि शनि के प्रभाव से इस राशि के जातक सफलता जल्दी हासिल करते हैं। इस राशि से जुड़े लोगों को जीवन में रुकना पसंद नहीं होता है।

4. कुंभ- शनि कुंभ राशि के स्वामी ग्रह हैं। कहते हैं कि इस राशि के जातक बुद्धिमान और जिज्ञासु होते हैं। इन्हें धन-दौलत का अभाव नहीं होता है। ये लाइफ को प्रैक्टिकल होकर सोचते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।