उत्तराखंड: दिल्ली में जज बनने के बाद ससुराल लौटी कात्यायिनी का हुआ भव्य स्वागत

  1. Home
  2. उत्तराखंड

उत्तराखंड: दिल्ली में जज बनने के बाद ससुराल लौटी कात्यायिनी का हुआ भव्य स्वागत

उत्तराखंड: दिल्ली में जज बनने के बाद ससुराल लौटी कात्यायिनी का हुआ भव्य स्वागत


ऋषिकेश। दिल्ली न्यायिक सेवा- 2019 परीक्षा में सामान्य वर्ग में दूसरी रैंक प्राप्त करने वाली कात्यायनी शर्मा कंडवाल का ऋषिकेश में ससुराल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर ऋषिकेश नगर निगम की महापौर अनिता ममगाईं ने कहा, कठिन परिश्रम और विषम चुनौतियों का सामना करने वाले ही अक्सर सफलता की इबारतें लिखा करते हैं।

दिल्ली में जज बनने के बाद पहली बार कात्यायनी शर्मा कंडवाल रविवार को ऋषिकेश के प्रगति विहार स्थित अपने घर पहुंची। यहां उनके ससुर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सेवानिवृत्त डॉ. शशि कंडवाल, सास भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल सहित परिवार के सदस्यों ने तिलक लगाकर और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। 

इस दौरान नगर निगम महापौर अनिता ममगाईं ने कहा कि इरादे बुलंद हो तो कोई भी चुनौती बड़ी नही होती। कठिन परिश्रम और विषम चुनौतियों का सामना करने वाले ही अक्सर सफलता की इबारतें लिखा करते हैं। ऐसे ही बुलंद इरादे वाले समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत बनते हैं। इस मौके पर पार्षद उमा बृजपाल राणा, अनिता रैना, विजय बडोनी, राजेश दिवाकर, राजेन्द्र प्रेम  सिंह बिष्ट, विपिन पंत, बीरेंद्र रमोला आदि मोजूद रहे।

इस मौके पर उनके परिवार से जुड़े सदस्य और नगर के विभिन्न संगठनों से जुड़े नागरिक भी उन्हें बधाई देने पहुंचे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मुनीकीरेती रोशन रतूड़ी, बीजेपी मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, राकेश भट्ट, संजय शास्त्री, वीरेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह भंडारी, पार्षद राकेश मियां, सुंदरी कंडवाल, रीना शर्मा, प्रमोद शर्मा, दिनेश कोठारी, सुदेश कंडवाल, जितेंद्र अग्रवाल, ऊषा जोशी, जयंत शर्मा आदि उपस्थित थे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।