घर की इन 5 जगहों पर रखें कपूर का छोटा टुकड़ा, रुपये-पैसों की होगी बरसात

  1. Home
  2. ज्योतिष

घर की इन 5 जगहों पर रखें कपूर का छोटा टुकड़ा, रुपये-पैसों की होगी बरसात

घर की इन 5 जगहों पर रखें कपूर का छोटा टुकड़ा, रुपये-पैसों की होगी बरसात 

वास्तु शास्त्र में बताए गए उपाय घर-परिवार की खुशहाली और आर्थिक तरक्की


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए उपाय घर-परिवार की खुशहाली और आर्थिक तरक्की के लिए खास माने जाते हैं। वास्तु शास्त्र के जानकार आर्थिक तरक्की के लिए कपूर के उपायों को बेहद कारगर मानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि माना जाता है कि कपूर के सही इस्तेमाल से न सिर्फ घर का वातावरण शु्द्ध करता है, बल्कि आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए भी इसका उपाय कारगर साबित होता है। आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार, जानते हैं कि घर में किन स्थानों पर रोजना कपूर जलाने से धन का आवक बना रहता है।

मुख्य द्वार पर रखें कपूर का टुकड़ा

वास्तु नियम के मुताबिक, प्रवेश द्वार से ही घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के जानकार बताते हैं कि इस स्थान पर रोज 1 कपूर का टुकड़ा जरूर जलाना चाहिए। दरअसल इस जगह पर कपूर जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है। चूंकि घर के प्रवेश द्वार से ही लक्ष्मी का भी आगमन होता है, ऐसे में इस स्थान पर कपूर जलाने से धन-लाभ के योग बनते हैं।

पूजा घर में कपूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में कपूर का जलाना बेहद शुभ है। दरअसल यह स्थान पूरे घर के लिए ऊर्जा का केंद्र होता है। ऐसे में इस स्थान पर कपूर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह पूरे घर में होता है। जिसके घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। साथ ही मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं। जिसके आर्थिक स्थिति क्रमशः सुदृढ़ होती चली जाती है।

पूजन के दौरान कपूर

कपूर का इस्तेमाल किसी भी पूजा-पाठ में मुख्य सामग्री के तौर पर किया जाता है। वास्तु के मुताबिक, रोजना पूजन के दौरान कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है। कपूर के इस उपाय से मानसिक विकार भी दूर होते हैं। इसके अलावा कपूर का यह उपाय धन लाभ के लिए भी कारगर है।

तिजोरी में कपूर

अगर आप अपार धन लाभ चाहते हैं तो कपूर के एक छोटे टुकड़े को तिजोरी में रख दें। वास्तु के जानकार बताते हैं कि ऐसा करने से धन लाभ के कई योग बनते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से धन की तिजोरी हमेशा भरी रहती है। कपूर का यह उपाय फिजूलखर्ची को भी नियंत्रण में रखने का काम करता है। जिससे आर्थिक हानि नहीं होती है।

रसोईघर में कपूर

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, रसोई घर में कपूर का टुकड़ा रखना बेहद लाभकारी है। कहा जाता है कि किचन में कपूर के टुकड़ों को रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही साथ किचन में आने वाले कीटों से भी राहत मिलती है। इतना ही नहीं, कपूर का यह उपाय घर में अन्न और धन की कमी भी नहीं होने देता है।