Jyotish Tips: जानें क्यों नहीं रुकना चाहिए बिल्ली के रास्ता काटने पर

  1. Home
  2. ज्योतिष

Jyotish Tips: जानें क्यों नहीं रुकना चाहिए बिल्ली के रास्ता काटने पर

Jyotish Tips: जानें क्यों नहीं रुकना चाहिए बिल्ली के रास्ता काटने पर

आपने बहुत बार देखा होगा कि बिल्ली के रास्ता काट जाने पर बहुत से लोग जहां के तहां ही रुक जाते हैं।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। आपने बहुत बार देखा होगा कि बिल्ली के रास्ता काट जाने पर बहुत से लोग जहां के तहां ही रुक जाते हैं। वे एक कदम भी आगे नहीं बढ़ते हैं। यही नहीं, वे जब तक आगे नहीं बढ़ते जब तक कि कोई दूसरा व्यक्ति पहले आगे नहीं जाएं। कुछ लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं और कुछ इसे धार्मिक विश्वास से जोड़ कर इसे जरूरी मानते हैं।

बिल्ली के रास्ता काटने पर यह हैं मान्यताएं 

कुछ ज्योतिषियों के अनुसार बिल्ली के रास्ता काटने पर व्यक्ति को रुक जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया जाए तो व्यक्ति का बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। हालांकि अन्य ज्योतिषियों के अनुसार ऐसा कुछ नहीं होता है। यदि पश्चिमी सभ्यताओं की बात करें तो वहां पर बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ तो नहीं माना जाता परन्तु वहां अन्य अंधविश्वास चलते हैं।

भारत में भी बिल्ली को राहु का कारक माना गया है। यही कारण है कि बिल्ली के रास्ता काटने पर लोग जहां के तहां रुक जाते हैं। उनका मानना है कि बिल्ली का रास्ता काटना वास्तव में अशुभ नहीं है वरन भविष्य में घटने वाली किसी अशुभ घटना का संकेत देता है।

धार्मिक विद्वानों के अनुसार भी बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ नहीं है वरन किसी अनिष्ट का संकेत है। ऐसे में बिल्ली के रास्ता काटने पर रुकना नहीं चाहिए बल्कि भविष्य में आने वाले संकट के निवारण के उपाय करने चाहिए। ऐसा करने से आप निश्चित रूप से खुद को सभी समस्याओं से बचा सकेंगे।