झाड़ू के इन उपायों को करते ही घर में आती है समृद्धि, ध्यान रखें ये सावधानियां

  1. Home
  2. ज्योतिष

झाड़ू के इन उपायों को करते ही घर में आती है समृद्धि, ध्यान रखें ये सावधानियां

झाड़ू के इन उपायों को करते ही घर में आती है समृद्धि, ध्यान रखें ये सावधानियां

ज्योतिष के अनुसार पूरे ब्रह्माण्ड की प्रत्येक वस्तु अपने आप में प्रचंड ऊर्जा से भरी हुई है


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। ज्योतिष के अनुसार पूरे ब्रह्माण्ड की प्रत्येक वस्तु अपने आप में प्रचंड ऊर्जा से भरी हुई है। यदि इस ऊर्जा का सही तरीके से उपयोग कर लिया जाए तो व्यक्ति अपने आप को सफलता की ऊंचाई पर ले जा सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होता है बल्कि चीजों और उनकी ऊर्जा से जुड़े नियम को समझना होता है। बाकी काम अपने आप हो जाता है। उदाहरण के लिए घर को साफ करने वाली झाड़ू भी कई टोटकों में काम आती है।

वैसे तो झाडू को घर साफ करने का माध्यम माना गया है। वास्तु शास्त्रियों के अनुसार झाड़ू के जरिए घर की समस्त नेगेटिविटी और दुर्भाग्य को बाहर निकाला जा सकता है। झाड़ू में मौजूद ऊर्जा का उपयोग कर आप अपने और अपने परिवार के लिए सौभाग्य पाने में कर सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में

भाग्य बदलने के लिए झाड़ू के टोटके 

गुरुवार के दिन घर में नई झाड़ू लाएं और उसी से कचरा बाहर निकालें। कचरा बाहर निकालने के बाद इसे कहीं ऐसे स्थान पर रख दें जहां यह किसी को दिखाई न दें। इससे घर में समृद्धि आएगी और आर्थिक संकट भी दूर होंगे।

कई बार व्यक्ति इतना अधिक बीमार हो जाता है कि वह ठीक नहीं हो पाता। ऐसे में आपको झाड़ू का टोटका करना चाहिए। आपको केवल इतना सा करना है कि गुरुवार के दिन सुबह उठकर पूरे घर में झाड़ू लगाएं। अब सभी कमरों में गंगाजल के छींटे दें। इससे रोगी शीघ्र स्वस्थ हो जाएगा।

अगर आप मां लक्ष्मी को अपने घर में बुलाना चाहते हैं तो उसके लिए भी ज्योतिष में उपाय बताया गया है। आपको गुरुवार के दिन सोने की एक छोटी सी झाड़ू बनवानी है। इस सोने की झाडू को कुछ दिन पूजा स्थल में रखने के बाद घर की तिजोरी में रख दें। इससे आपकी तिजोरी हमेशा भरी रहेगी।

झाड़ू के अन्य उपाय देखने के लिए आप हमारा यह वीडियो पूरा देखें। इसमें बहुत से ऐसे ज्योतिषीय उपाय बताए गए हैं जो आपके भाग्य को बदलने की क्षमता रखते हैं। यहां देखें वीडियो