इस एक फूल से पूजा करते ही पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं, जानिए सब कुछ

  1. Home
  2. ज्योतिष

इस एक फूल से पूजा करते ही पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं, जानिए सब कुछ

इस एक फूल से पूजा करते ही पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं, जानिए सब कुछ 

ज्योतिष में अलग-अलग देवताओं की पूजा के लिए अलग-अलग पुष्पों तथा पौधों की पत्तियों का प्रयोग बताया गया है


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। ज्योतिष में अलग-अलग देवताओं की पूजा के लिए अलग-अलग पुष्पों तथा पौधों की पत्तियों का प्रयोग बताया गया है। फिर भी कई पुष्प ऐसे होते हैं जिन्हें किसी भी देवी-देवता को चढाने से सभी इच्छाएं पूर्ण होते हैं। इन पुष्पों को चढ़ाने से भगवान अत्यन्त प्रसन्न होते हैं और समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

ज्योतिषाचार्य एम.एस. लालपुरिया के अनुसार कमल का पुष्प भी एक ऐसा ही पुष्प है। उनके अनुसार समस्त देवियों को यह पुष्प अत्यन्त प्रिय है। साथ ही बहुत से देवी-देवता भी कमल पर ही विराजमान होते हैं। यही कारण है कि इसे समस्त पुष्पों में सर्वाधिक पवित्र माना गया है। कमल पुष्प किसी भी देवी-देवता को चढ़ाकर उनसे मनचाहा वरदान प्राप्त किया जा सकता है। हालांकि अलग-अलग देवताओं को अलग-अलग रंग के पुष्प चढ़ाने चाहिए।

किस देवता को कौनसा कमल चढ़ाना चाहिए

वैसे तो कमल किसी भी रंग का हो, पवित्र ही माना जाता है, फिर भी गुलाबी और श्वेत कमल को सर्वाधिक पवित्र माना गया है। मां लक्ष्मी, पार्वती तथा इन्द्र आदि देवताओं को गुलाबी या लाल रंग के कमलपुष्प चढ़ाने चाहिए। ज्योतिष के अनुसार भगवान शिव, मां सरस्वती, भगवती काली, ब्रह्माजी आदि को सफेद कमलपुष्प अर्पित करना चाहिए। भगवान विष्णु तथा उनके अवतार यथा राम, कृष्ण आदि को पीले या नीले रंग का कमलपुष्प चढ़ाना चाहिए। इसी प्रकार अलग-अलग देवताओं को अलग-अलग रंग के कमलपुष्प चढ़ाना चाहिए।

ब्रह्मकमल चढ़ाने से पूरी होगी हर मनोकामना

समस्त सृष्टि में सर्वाधिक शुभ पुष्प ब्रह्मकमल को माना जाता है। कहा जाता है कि यह हिमालय की तलहटियों में मिलता है। यह पूरे वर्ष में केवल एक बार ही खिलता है और वह भी केवल एक रात्रि के लिए। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस पुष्प को किसी भी देवी-देवता को चढ़ा दिया जाए तो वह निश्चित रूप से प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के समस्त मनोरथों को पूर्ण करते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।