कश्मीर की वादियों में बर्फबारी से सैलानियों के खिले चेहरे, बोले जन्नत यहीं है

  1. Home
  2. जम्मू - कश्मीर

कश्मीर की वादियों में बर्फबारी से सैलानियों के खिले चेहरे, बोले जन्नत यहीं है

कश्मीर की वादियों में बर्फबारी से सैलानियों के खिले चेहरे, बोले जन्नत यहीं है 

जम्मू कश्मीर में इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है, पूरी घाटी बर्फ से ढक गई है।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। जम्मू कश्मीर में इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है, पूरी घाटी बर्फ से ढक गई है। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए भारी संख्या में सैलानी इन दिनों धरती की जन्नत कहे जाने वाले इस इलाके का रूख कर रहे हैं। श्रीनगर के लाल चौक से लेकर डल झील तक पर्यटक मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।सैलानियों की उमड़ी भीड़ को देख कर कारोबारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। गुलमर्ग जाने वाले सैलानी बीच रास्ते तंगमर्ग में ही बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं।