भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स तीसरी बार स्पेस में उड़ान भरने की तैयारी में हैं, भारत के समय अनुसार सुनीता 7 मई की सुबह अंतरिक्ष के लिए रवाना होंगी जानिए

  1. Home
  2. विदेश

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एक बार फिर से स्पेस में जाने को तैयार हैं। सुनीता बोइंग स्टारलाइनर 7 मई की

पब्लिक न्यूज़ डेस्क- भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स एक बार फिर से स्पेस में जाने को तैयार हैं। सुनीता बोइंग स्टारलाइनर 7 मई की सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरने वाली हैं। इस मिशन में सुनीता बतौर पायलट हिस्सा ले रही हैं। नासा के अनुसार 58 साल की सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में 322 दिन गुजारे हैं। सुनीता सबसे लंबे समय तक स्पेसवॉक करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बन हैं। उन्होंने 50 घंटे 40 मिनट तक अंतरिक्ष में स्पेसवॉक की है। ऐसे में अब सुनीता विलियम्स फिर से अंतरिक्ष का रुख करने जा रही हैं।

s

सुनीता के साथ बच विलमोर भी अंतरिक्ष में जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर दोनों लगभग 1 हफ्ते तक रहेंगे। हालांकि इस उड़ान को लेकर सुनीता काफी नर्वस हैं। सुनीता का कहना है कि इतने समय बाद अंतरिक्ष में जाने को लेकर घबराहट हो रही है मगर वहां पहुंचने के बाद घर वापस लौटने जैसा एहसास होगा। सुनीता विलियम्स डॉक्टर दीपर पंड्या और बोन्नी पंड्या की बेटी हैं। मैराथन रनर रहीं सुनीता विलियम्स पहले भी दो बार अंतरिक्ष में जा चुकी हैं। सुनीता ने 2006 और 2012 में अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी और अब वो तीसरी बार अंतरिक्ष में कदम रखने जा रही हैं। भारतीय मूल की सुनीता भगवान गणेश को अपना लकी चार्म मानती हैं। सुनीता गणेश भगवान की मूर्ति हमेशा अपने साथ रखती हैं। वहीं अंतरिक्ष में जाते समय सुनीता अपने साथ भगवत गीता भी ले जा चुकी हैं।