Glenda Jackson : नहीं रहीं एकेडमी अवॉर्ड विनर ग्लेंडा जैक्सन, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

  1. Home
  2. विदेश

Glenda Jackson : नहीं रहीं एकेडमी अवॉर्ड विनर ग्लेंडा जैक्सन, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Glenda Jackson : नहीं रहीं एकेडमी अवॉर्ड विनर ग्लेंडा जैक्सन, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

यूके की पॉलीटिशियन और दो बार की ऑस्कर अवार्ड विजेता ग्लेंडा जैक्सन का निधन हो गया है।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। यूके की पॉलीटिशियन और दो बार की ऑस्कर अवार्ड विजेता ग्लेंडा जैक्सन का निधन हो गया है। बीते कुछ समय से ग्लेंडा कई स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही थी और अब 87 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांसें लीं है।

ग्लेंडा का निधन उनके लंदन स्थित घर में हुआ। काफी लंबे टाइम से ग्लेंडा का इलाज भी चल रहा था, लेकिन आखिरकार वो जिंदगी की जंग हार गई और उनका निधन हो गया। इसकी पुष्टि ग्लेंडा जैक्सन के एजेंट लियोनेल लर्नर ने खुद की है।

आखिरी दिनों में भी काफी एक्टिव थीं ग्लेंडा

बता दें कि ग्लेंडा जैक्सन ने पॉलिटिक्स में काफी अच्छा नाम कमाया था। वह ब्रिटिश लॉ मेकर के तौर पर भी ख्याति प्राप्त कर चुकी थी। साथ ही अपने करियर में उन्होंने दो बार अकेडमी अवार्ड भी जीता है औप वह एक शानदार एक्ट्रेस मानी जाती थी। वहीं, आखिरी दिनों में भी ग्लेंडा काफी एक्टिव थीं और लर्नर के मुताबिक ग्लेंडा जैक्सन ने हाल ही में फिल्म द ग्रेट एस्केपर की शूटिंग भी पूरी की है। बता दें कि फिल्म में उनके को-स्टार माइकल केन है।