एलन मस्क के एक और बच्चे के बारे में पता चला है, जिसका जन्म इसी साल हुआ था जानिए मामला

  1. Home
  2. विदेश

एलन मस्क के एक और बच्चे के बारे में पता चला है, जिसका जन्म इसी साल हुआ था जानिए मामला

एलन मस्क के एक और बच्चे के बारे में पता चला है, जिसका जन्म इसी साल हुआ था जानिए मामला 

दुनिया का सबसे अमीर आदमी, न्यूरालिंक स्पेस एक्स और टेस्ला कंपनी Tesla का मालिक एलन मस्क 12 बच्चों का बाप


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- दुनिया का सबसे अमीर आदमी, न्यूरालिंक स्पेस एक्स और टेस्ला कंपनी Tesla का मालिक एलन मस्क 12 बच्चों का बाप है। उसके एक और बच्चे के बारे में पता चला है, जो इसी साल पैदा हुआ था। इस बच्चे की मां भी एलन मस्क की न्यूरालिंक कंपनी में काम करने वाली शिवोन जिलिस है, जिसने 2021 में भी मस्क के जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। हालांकि मस्क या जिलिस की ओर से इस बच्चे की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में इस बच्चे का जिक्र किया गया है। यह रिपोर्ट एलन मस्क को 12 बच्चों का पिता बनाती है। वहीं एलन मस्क के इस बच्चे के बारे में किसी को जानकारी नहीं है। 12 बच्चों में से 6 बच्चे पिछले 5 साल में हुए हैं। 3 शिवोन से और 3 म्यूजिशियन ग्रिम्स ने पैदा किए हैं। इस तरह एलन मस्क के परिवार को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं।रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क के एक बेटे को साल 2020 में म्यूजिशियन ग्रिम्स ने जन्म दिया था, जिसका नाम काफी असामान्य रखा गया। उस बच्चे के बारे में सब कुछ सीक्रेट रखा गया था, लेकिन एलन मस्क ने अपनी जीवनी में उसके बारे में लिखा था। साल 2021 में ही शिवोन से एलन मस्क के जुड़वां बच्चे हुए। एलोन मस्क को लेकर कनाडा के एक लेखक जस्टिन विल्सन बताते हैं कि उनकी पिछली शादी से 6 और बच्चे हैं। उनके पहले बेटे नेवादा अलेक्जेंडर का जन्म 2002 में हुआ था, लेकिन 10 सप्ताह के बाद उसकी मौत हो गई थी। फिर जुड़वां बेटे जेवियर (ट्रांसजेंडर) और डेमियन हुए। इसके बाद 3 बेटे काई, सैक्सन और डेमियन हुए। ट्रांसजेंडर जेवियर ने 2022 में मस्क का नाम अपने नाम से हटा दिया और कहा कि वह अपने जैविक पिता से संबंध नहीं रखना चाहता।

z

रिपोर्ट के अनुसार, जेवियर ने नाम बदलने और नए बर्थ सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई किया। इसमें उसने दलील दी कि वह अपने जैविक पिता के साथ नहीं रहना चाहता। उनके साथ किसी भी तरह के, किसी भी रूप में, कोई संबंध नहीं रखना चाहता। 18 साल की होने के बाद जेवियर ने अपना सेक्स चेंज करा लिया और पुरुष से महिला बन गया। साल 2024 की शुरुआत में पैदा हुए बच्चों के बारे में ब्लूमबर्ग के लिए लिखे गए फीचर में पता चला, जिसका टाइटल था ‘एलन चाहते हैं कि उनके और बच्चे हों। इसमें लिखा गया कि एलन मस्क खुद 12 बच्चों के पिता हैं। एक बच्चा तो इसी साल हुआ है, जबकि एलन ने एक इंटरव्यू में बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जतात हैं और कहते है कि दुनिया की जनसंख्या में गिरावट नहीं हो रही है। एक सदी पहले दुनिया में करीब 2 अरब लोग रहते थे और आज यही जनसंख्या 8 अरब से ऊपर हो गई है। साल 2100 तक वैश्विक आंकड़ा 10 अरब से अधिक का हो जाएगा। इस पर लोगों को विचार करना चाहिए।