रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन को दी चेतावनी! दिया बड़ा बयान…

  1. Home
  2. विदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन को दी चेतावनी! दिया बड़ा बयान…

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन को दी चेतावनी! दिया बड़ा बयान…


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उनके समकक्ष, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, 21वीं सदी में लोकतंत्र को कायम रखने में विश्वास नहीं करते हैं क्योंकि लोकतांत्रिक समुदाय, तेजी से बदलते दौर में इस मुद्दे को लेकर आम सहमति पर पहुंचने में असफल रहा है। उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है कि हम निरंकुशता और लोकतंत्र के बीच एक वास्तविक संघर्ष की स्थिति में हैं। ऐसे में लोकतंत्र को कायम रखा जा सकता है या नहीं यह एक अनिश्चितता की स्थिति है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शी “इक्कीसवीं सदी में लोकतंत्र को कायम रखने में विश्वास नहीं करते हैं क्योंकि चीजें इतनी तेजी से बदल रही हैं, प्रौद्योगिकियां इतनी तेजी से विकसित हो रही हैं कि लोकतांत्रिक राष्ट्रों के पास आम सहमति पर पहुंचने का समय ही नहीं है। ऐसी स्थित में निरंकुशता का हावी होना स्वाभाविक है।”

शुक्रवार को, बाइडेन ने एक वर्चुअल बैठक के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ यूक्रेन पर रूस के आक्रमण पर चर्चा की। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस संकट पर अमेरिका और उसके सहयोगियों और भागीदारों के विचारों को रेखांकित किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर चीन यूक्रेन के खिलाफ अपने युद्ध और नागरिकों पर हमले में रूस को सामग्री सहायता प्रदान करता है तो इसकी कई “जटिलताएं और दुष्प्रभाव” सामने आएंगे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।