इंदौर: आज रात से टोल प्लाजा की नकद लेन बंद करने की तैयारी

  1. Home
  2. मध्य प्रदेश

इंदौर: आज रात से टोल प्लाजा की नकद लेन बंद करने की तैयारी

इंदौर: आज रात से टोल प्लाजा की नकद लेन बंद करने की तैयारी


इंदौर। रविवार रात 12 बजे से नेशनल हाईवे के सभी टोल प्लाजा पर नकद लेन बंद करने की तैयारी है। नई व्यवस्था के तहत वाहन चालक केवल फास्टैग से टोल टैक्स दे सकेंगे। अब तक दोनों दिशाओं की लेन में एक-एक लेन नकद के लिए आरक्षित है। अब यह लेन भी बंद की जाएंगी। इंदौर के बायपास और मांगलिया टोल प्लाजा पर इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

बायपास टोल प्लाजा पर 16 और मांगलिया टोल प्लाजा पर आठ लेन हैं। अब सभी लेन पर फास्टैग से टोल टैक्स वसूला जाएगा। टोल वसूलने वाली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि मांगलिया की तुलना में बायपास टोल प्लाजा से फास्टैग के जरिए ज्यादा टोल टैक्स आ रहा है। मांगलिया प्लाजा पर 70 तो बायपास प्लाजा पर लगभग 85 प्रतिशत वाहन चालक फास्टैग से टोल टैक्स दे रहे हैं। माना जा रहा है कि 15 फरवरी से जब सभी लेन को फास्टैग में बदलेंगे, तो इससे विवाद बढ़ेंगे। ऐसे में वहां व्यवस्थाएं संभालने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद भी लगेगी।

इंदौर-टोलवेज कंपनी के टीम लीडर अजय पांडे बताते हैं कि जिन वाहनों पर अब तक फास्टैग नहीं लगे हैं, उन्हें लगातार समझाइश देकर फास्टैग लगवाने का आग्रह कर रहे हैं। दोनों टोल प्लाजा पर 3-4 काउंटर भी लगाए गए हैं, जहां से लोग फास्टैग खरीद सकते हैं। रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि से नकद लेन बंद करने की तैयारी भी पूरी है। व्यवस्थाएं संभालने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा गया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।