IRCTC ने आज से शुरू की श्री रामायण यात्रा, जानें टूर की सुविधाओं और किराए से संबंधित सारी डिटेल

  1. Home
  2. आपकी खबर

IRCTC ने आज से शुरू की श्री रामायण यात्रा, जानें टूर की सुविधाओं और किराए से संबंधित सारी डिटेल

IRCTC ने आज से शुरू की श्री रामायण यात्रा, जानें टूर की सुविधाओं और किराए से संबंधित सारी डिटेल


पब्लिक न्यूज डेस्क। IRCTC ने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्री रामायण यात्रा टूर योजना बनाई है। श्री रामायण यात्रा की शुरुआत आज से ही यानी कि 7 नवंबर से हो रही है। यात्रा की शुरुआत दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से होगी और यह भगवान राम के जीवन से जुड़े सभी प्रमुख स्थानों की यात्रा को कवर करेगी। अगर आप भी श्री रामायण यात्रा के तहत धार्मिक टूर का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो, यह आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

टूर का कार्यक्रम

इस ट्रेन का पहला पड़ाव अयोध्या होगा, जहां पर सैलानी श्री राम जन्म भूमि मंदिर और हनुमान मंदिर के अलावा नंदीग्राम में भारत मंदिर भी जाएंगे। इसके बाद सैलानी बिहार स्थित सीतामढ़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके अलावा यात्री जनकपुर में राम जानकी मंदिर के दर्शन करेंगे।

इसके बाद सैलानी वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। वाराणसी से सैलानी प्रयाग, श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट की सैर पर निकल जाएंगे। इसके बाद यात्रियों को नासिक ले जाया जाएगा। जहां पर यात्री त्रयंबकेश्वर मंदिर और पंचवटी के दर्शन करेंगे। इसके बाद सैलानी हम्पी के लिए रवाना होंगे, हम्पी में ही प्राचीन शहर किष्किंधा स्थित था। इसके बाद यात्री इस टूर के आखिरी गंतव्य रामेश्वरम के लिए प्रस्थान करेंगे।

IRCTC ने देखो अपना देश कार्यक्रम के तहत श्री रामायण यात्रा को शुरू किया है। श्री रामायण यात्रा के लिए अगल अलग किराया तय किया गया है। इस यात्रा के तहत सेकेंड एसी क्लास में यात्रा करने के लिए 82,950 प्रति व्यक्ति किराया लिया जाएगा।

जबकि, फर्स्ट एसी में यात्रा करने के लिए 1,02,095 प्रति व्यक्ति किराया लिया जाएगा। इस यात्रा के दौरान यात्रियों को एसी होटल में ठहरना, भोजन, साइटसीन के लिए एसी वाहन और यात्रियों का यात्रा का इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके अलावा यात्रा के दौरान यात्रियों की स्वास्थ संबंधित सेवाओं और सुविधाओं का पूरा ध्यान भी रखा जाएगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।