त्याग हमारे खून में, किसानों के लिए कुछ भी करने को तैयार- पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला

  1. Home
  2. हरियाणा

त्याग हमारे खून में, किसानों के लिए कुछ भी करने को तैयार- पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला

त्याग हमारे खून में, किसानों के लिए कुछ भी करने को तैयार- पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला


सिरसा। इनेलो नेता एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीति फूट डालाे और राज करो की है। जात पात का जहर फैलाकर आपस में लड़ाने वालों के मुंह पर लोगों ने करारी चपत लगाई है। सरकार के गलत निर्णयों की वजह से आज इस देश में हर वर्ग का आदमी परेशान है। तीन कृषि कानूनाें से पूरा राष्ट्र बर्बाद हो जाएगा। लोगों ने मन बना लिया है कि इस सरकार का अंत किया जा।

पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला शुक्रवार को सिरसा में डबवाली रोड स्थित इनेलो कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। चौटाला ने कहा कि किसान आंदोलन में हर वर्ग के लोग किसानों के साथ खड़े हैंं। अभय चौटाला के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई पहला निर्णय नहीं है, त्याग हमारे खून में है। हमारे निर्णय की हर आदमी सरहाना कर रहा है। विधानसभा या लोकसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देना ही नहीं, हर प्रकार का त्याग करने के लिए तत्पर रहते हैं।

चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि सरकार के पतन के लिए, लोगोंं को जोड़ने में हम लगे हैंं। हमारी पार्टी चौधरी देवीलाल का लगाया हुआ पौधा है, उनकी नीतियों का अनुसरण कर रही है। हालात इस तरह के बनते जा रहे हैंं कि केवल हरियाणा में ही नहीं समूचे देश मे मध्यावधि चुनाव हो सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। देश की अर्थव्यवस्था खेती पर निर्भर है। अगर किसान खुशहाल होगा तभी देश मालामाल होग। सरकार ने किसान की हालात खराब करने की चेष्टा की है। किसान को अपने खेत में मजदूर बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समूचे राष्ट्र के लोगों के बीच आपसी प्रेम व भाइचारे पैदा करने का श्रेय भी सरकार को जाता है।

चौटाला ने कहा कि किसान आंदोलन ने साबित कर दिया है सही मायने में कृषक राष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए कुछ भी करने को तैयार है। प्रजातांत्रिक प्रणाली में सबको आंदोलन करने का अधिकार है और वर्तमान समय में लोगों के पास आंदोलन करने के सिवाय कोई और रास्ता ही नहीं बचा है। हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर टिप्पणी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सरकार ने जनता के हिताें के लिए कुछ नहीं किया। अपने स्वार्थ के लिए काम कर रही है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक भागीराम, जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, कृष्ण फौगाट, महावीर शर्मा, धर्मवीर नैन, सुभाष नैन, राजेंद्र झोरड़, विजय सिंह मौजूद रहे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।