रात को सुकून भरी नींद पाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के इन सुझावों को

  1. Home
  2. हेल्थ

रात को सुकून भरी नींद पाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के इन सुझावों को

रात को सुकून भरी नींद पाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के इन सुझावों को


पब्लिक न्यूज ब्यूरो। दिन भर काम की थकान के बाद रात को सुकून की नींद बेहद जरूरी है। बदलता लाइफस्टाइल, पेचिदा जिंदगी और सैकड़ों दिमागी परेशानियों की वजह से रात को भी सुकून की नींद नसीब नहीं होती। कई बार पूरी रात करवटें बदलते हुए गुजर जाती है और हमें नींद नहीं आती। नींद नहीं आने का सबसे बड़ा कारण हमारी मसरूफियत है। नींद के समय में हम खुद को कंप्यूटर टीवी और मोबाइल में मसरूफ रखते हैं जिसकी वजह से हमारी रात की नींद में खलल पड़ता हैं। इन्हीं गैजेट्स की वजह से हमारे शरीर का जैविक चक्र भी बदल गया है।

नींद के समय हमें नींद नहीं आती जिसके लिए हम स्लिपिंग पिल्स तक लेने को तैयार रहते हैं। लेकिन नींद की ये गोलियां आपकी परेशानी का मुकम्मल इलाज नहीं है। नींद की कमी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। मोटापा नींद की कमी से पनपने वाली बीमारी है। नींद नहीं आने के कई कारण होते है जिन्हें जानना जारूरी है। आइए जानते हैं नींद नहीं आने का कारण क्या है? और उसका कैसे उपचार किया जा सकता है।

नींद नहीं आने के क्या कारण हैं?

नींद नहीं आना ऐसी बीमारी है जिसके छूटने में बहुत समय लगता है। दिल की बीमारी, गुर्दे की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, स्ट्रॉक, मोटापा, अवसाद, चिंता, तनाव आदि से नींद पर सीधा असर पड़ता है। रिसर्च में यह बात भी साबित हो चुकी है कि सिर्फ पर्याप्त नींद ही जरूरी नहीं है बल्कि सही समय पर नींद लेना भी जरूरी है। अगर सही समय पर नींद ली जाए तो मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है।

सुकून भरी नींद पाने के लिए कई आयुर्वेदिक नुस्खे मौजूद है। सुकून की नींद पाने के लिए एक आर्युवेदिक डॉक्टर के बताए आयुर्वेदिक टिप्स को समझते हैं। दरअसल केरल की एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ऐश्वर्या संतोष ने सोशल मीडिया के माध्यम से ये टिप्स बताएं हैं।

एक्सरसाइज नहीं करना:

रात को सुकून की नींद नहीं आती तो आप रोज सुबह एक्सरसाइज करें। वॉक करने की आदत डालें फिर देखें आपको कितनी आराम की नींद आएगी। रोजाना सुबह में एक्सरसाइज न सिर्फ आपको फिट रखती है बल्कि यह आपको सुकून भरी नींद भी देती है।

गुनगुने पानी से नहाए:

बिस्तर पर सोने के लिए जाने से पहले गुनगुने पानी से नहा लें। इससे शारीरिक थकावट दूर होती है और मानसिक संतुष्टि मिलती है।

ध्यान लगाएं:

वैसे तो सुबह में ध्यान लगाने की सलाह दी जाती है लेकिन अगर आप रात में बिस्तर पर जाने से पहले कुछ मिनट ध्यान लगाते हैं तो आपको सुकून भरी नींद मिलेगी।

रात को 7 से 8 के बीच में डिनर करें:

रात सात से आठ के बीच में हर रोज किसी भी कीमत पर डिनर जरूर कर लें।

पेट भर के नहीं खाएं:

रात को कभी भी हेवी डिनर नहीं करें, इससे पेट जनित कई बीमारियां हो सकती हैं।

एक गिलास दूध पीएं

रात को सोने से पहले एक ग्लास दूध पीएं। इससे आपके शरीर में आवश्यक प्रोटीन एवं अन्य खनिज पदार्थों की भारपाई हो जाएगी।

तलवे में तेल लगाएं:

रात को सोने से पहले पैरों के तलवे पर सरसों का तेल लगाकर सोए आपको अच्छी नींद आएगी। यह आयुर्वेद का उत्तम वरदान है। सोने से पहले आप अपने तलवे में तेल लगाएं। इससे थकान मिटती है। 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।