दिनभर बल्ड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए शंखपुष्पी का करें सेवन

  1. Home
  2. हेल्थ

दिनभर बल्ड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए शंखपुष्पी का करें सेवन

दिनभर बल्ड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए शंखपुष्पी का करें सेवन


पब्लिक न्यूज ब्यूरो। आधुनिक समय में डायबिटीज एक आम बीमारी बन गई है। इसके मरीजों की संख्या में रोजाना बड़ी तेजी से वृद्धि हो रही है। विश्व मधुमेह संघ की मानें, तो भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। इसके लिए भारत को डायबिटीज की राजधानी भी कहा जाता है। यह एक लाइलाज बीमारी है, जो ताउम्र साथ रहती है। इस बीमारी में रक्त में शर्करा स्तर बढ़ जाता है और अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन निकलना बंद हो जाता है। ऐसा तब होता है जब व्यक्ति टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित रहता है। टाइप वन डायबिटीज में अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन निकलता है, लेकिन टाइप 2 डायबिटीज में इंसुलिन हार्मोन निकलना पूरी तरह से बंद हो जाता है। विशेषज्ञ हमेशा डायबिटीज के मरीजों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हैं। साथ ही सही दिनचर्या और वर्कआउट करने के लिए भी कहते हैं। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो शंखपुष्पी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। कई शोध में खुलासा हुआ है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए शंखपुष्पी फायदेमंद साबित हो सकता है।

रिसर्च जनरल ऑफ फार्मास्यूटिकल बायोलॉजिकल एंड केमिकल साइंसेज की एक शोध में शंखपुष्पी पर गहन अध्ययन किया गया है। इस शोध में शोधकर्ताओं ने शंखपुष्पी के फायदे पर विशेष बल दिया है। इस शोध के परिणाम में यह पाया गया है कि शंखपुष्पी के सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीज शंखपुष्पी का सेवन कर सकते हैं।

कैसे करें सेवन

आमतौर पर शंखपुष्पी को ब्रेन टॉनिक कहा जाता है। इसके सेवन से बुद्धि का विकास होता है, स्मरण शक्ति बढ़ती है और दिमाग भी तेज होता है। इसके अलावा, डायबिटीज में भी शंखपुष्पी फायदेमंद है। एक अन्य शोध में यह बताया गया है कि दूध का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए अमृत समान होता है। खासकर सुबह के समय दूध पीना डायबिटीज के मरीजों के लिए अमृत से कम नहीं होता है। इससे ब्लड शुगर दिन भर कंट्रोल में रहता है। इसके लिए शंखपुष्पी अर्क को दूध में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।