करनाल में बवाल-CM खट्टर की महापंचायत रद्द, पुलिस का किसानों पर किया लाठीचार्ज, आंसू गैसे के गोले भी छोड़े

  1. Home
  2. हरियाणा

करनाल में बवाल-CM खट्टर की महापंचायत रद्द, पुलिस का किसानों पर किया लाठीचार्ज, आंसू गैसे के गोले भी छोड़े

करनाल में बवाल-CM खट्टर की महापंचायत रद्द, पुलिस का किसानों पर किया लाठीचार्ज, आंसू गैसे के गोले भी छोड़े


करनाल। हरियाणा के करनाल में प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच भिड़ंत के बीच मचे बवाल के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की किसान महापंचायत के कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यक्रम का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं, प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गये। मुख्यमंत्री के जहां लैंड करने वाले थे, किसानो ने उनके हेलीपैड को नुकसान पहुंचाया, कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की भी सूचना है। 

दरअसल, करनाल जिले के कैमला गांव में मनोहर लाल खट्टर किसान महापंचायत को संबोधित करने वाले थे, जहां कृषि कानूनों का फायदा बताने के लिए भाजपा ने आयोजित करवाया था, उसके विरोध के लिए किसान गांव की ओर कूच कर रहे थे, तभी पुलिस ने यह कार्रवाई की। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले ही प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस में भिड़ंत हो गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा किसानो की हमदर्द नही है।

 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।