हरियाणा में पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत

  1. Home
  2. हरियाणा

हरियाणा में पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत

हरियाणा में पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत

हरियाणा के पानीपत में सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत हो गई है


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। हरियाणा के पानीपत में सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले एक ही परिवार के हैं। आज सुबह खाना बनाते वक्त सिलेंडर में आग लग गई। कमरे का दरवाजा न खुलने से एक ही परिवार के 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पानीपत तहसील कैंप क्षेत्र में मृतक किराए पर रहते थे। सिलेंडर में आग कैसे लगी, इसका कोई खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सिलेंडर में ब्लास्ट और आग की लपटों को देखकर भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।