मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज को एक और केस में 15 साल जेल पहले ही हो चुकी है 36 साल की सजा

  1. Home
  2. विदेश

मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज को एक और केस में 15 साल जेल पहले ही हो चुकी है 36 साल की सजा

मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज को एक और केस में 15 साल जेल पहले ही हो चुकी है 36 साल की सजा


मुंबई में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड आतंकवादी हाफिज सईद को पाकिस्तान की एक अदालत ने टेरर फंडिंग के मामले में 15 साल की सजा सुनाई है। उस पर दो लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। 70 साल के सईद को पहले भी इसी तरह के चार मामलों में 21 साल की सजा हो चुकी है। 5 मामलों में उसे अब तक 36 साल की सजा मिल चुकी है। सईद इस समय लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद है।
सईद को पिछले साल 17 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। तभी से वह जेल में है। फरवरी में टेरर फंडिंग का दोषी पाए जाने के बाद कोर्ट ने उसे 11 साल जेल की सजा सुनाई थी। इसके बाद दो और मामलों में 5 साल सजा सुनाई। सईद के खिलाफ आतंकी फंडिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध कब्जे के कुल 23 मामले दर्ज हैं।
सईद पर पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान की अदालत ने टेरर फंडिंग के आरोप तय कर दिए थे। इससे पहले, 3 जुलाई को पंजाब प्रांत की पुलिस ने हाफिज और उसके सहयोगियों के खिलाफ 13 मामले दर्ज किए थे। हाफिज पर अपने एनजीओ के जरिए आतंकी गतिविधियों के लिए फंड जुटाने का आरोप है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।