सोशल मीडिया पर तीनों कृषि कानूनों की वापसी के बाद आ रहे मिलेजुले रिएक्शन, आप भी पढ़िए

  1. Home
  2. टॉप न्यूज़

सोशल मीडिया पर तीनों कृषि कानूनों की वापसी के बाद आ रहे मिलेजुले रिएक्शन, आप भी पढ़िए

सोशल मीडिया पर तीनों कृषि कानूनों की वापसी के बाद आ रहे मिलेजुले रिएक्शन, आप भी पढ़िए


पब्लिक न्यूज डेस्क। तीनों कृषि कानूनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वापस ले लिया है। पीएम द्वारा आज गुरुनानक जयंती पर किए एलान के बाद सोशल मीडिया में मिलेजुले रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। कई लोग इस फैसले को पांच राज्यों के विधानसभा से जोड़कर देख रहे हैं तो कई लोग इस मास्टरट्रोक बता रहे हैं। उधर, कई लोगों ने इस निर्णय को किसानों की जीत बताया है। सोशल मीडिया पर बेहद ही मजेदार मीम्स भी इस निर्णय के एलान के बाद सामने आए हैं। तो आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर यूजर्स इस फैसले पर क्या-क्या कह रहे हैं।

एक ट्वीटर यूजर ने लिखा, यह निर्णय बिल्कुल गलत है इस बिल से लाखों किसानों की आंकाक्षा जुड़ी हुई और कुछ बिचोलियों के दवाब में आकर कृषि कानून वापस लेना ठीक नहीं है। वहीं एक यूजर राकेश टिकैत पर हमला करते हुए कहा कि कृषि कानून तो कभी मुद्दा था ही नहीं तो आंदोलन कृषि कानूनों के वापसी पर कैसे खत्म हो सकता है।

jagran

उधर, एक यूजर ने किसानों को बधाई दी है और कहा कि यह किसानों की जीत है। किसानों ने कभी हार नहीं मानी और लगातार संघर्ष करते रहे। 

jagran

एक यूजर ने एक फोटो शेयर की है, जिसमे लिखा है कि हम जीत गए। यह फोटो किसानों के समर्थन को में शेयर की गई है। 

jagran

एक यूजर ने लिखा,' कृषि कानूनों को वापस लेना सिर्फ एक खराब निर्णय ही नही अपितु शर्मनाक भी है। देश के छोटे व गरीब किसानो के लिये आज काला दिन है।'

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।