हरियाणा: दिल्ली से लौट रहे किसान की पानीपत में मौत

  1. Home
  2. हरियाणा

हरियाणा: दिल्ली से लौट रहे किसान की पानीपत में मौत

हरियाणा: दिल्ली से लौट रहे किसान की पानीपत में मौत


पानीपत। किसान आंदोलन के बीच एक और किसान की मौत हो गई। दिल्ली से लौट रहे एक किसान की पानीपत में सिवाह के पास मौत हो गई। यह किसान जालंधर का रहने वाला था। मृत किसान के परिजन सुबह ही बिना पोस्टमार्टम कराए शव जालंधर ले गए। 

जालंधर के रहने वाले भूपेंद्र सिंह कई दिन से टीकरी बार्डर पर धरने पर बैठे थे। मंगलवार को ट्रैक्टर परेड में शामिल होने की जगह वह अपने घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर से ही घर की ओर रवाना हुए। रास्ते में उन्हें तबीयत थोड़ी खराब लगी। पानीपत के सिवाह तक पहुंचते-पहुंचते उनके सीने में दर्द तेज हाेने लगा। एकाएक बेसुध हो गए। उनके साथी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके स्वजनों को सूचित किया गया। पोस्टमार्टम कराए बिना ही उनके स्वजन व साथी शव जालंधर ही ले गए।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।