सहारनपुर में नकली नोट बरामद, दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर

सहारनपुर में नकली नोट बरामद, दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

सहारनपुर में नकली नोट बरामद, दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार


सहारनपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक लाख 35 हजार 500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपित युवकों ने स्वीकार किया कि सहारनपुर के बाजारों में दो महिलाओं के जरिए असली बताकर चला देते हैं। वह महिलाओं को नकली 50 हजार रुपये देने के बाद 25 हजार रुपये असली लेते थे। 

यह है मामला 

एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सदर बाजार थाना प्रभारी हरेंद्र ङ्क्षसह छोटी लाइन रहीमाबाद पर अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। उसी समय दो युवक और दो महिला एक कार में आए और पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़कर तलाशी ली तो उनके पास रकम मिली। नोटों की जांच की गई तो पता चला कि सभी नोट नकली है। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम बोबी पुत्र देवेंद्र छिल्लर निवासी गांव तमेलागढ़ी थाना दोघट जनपद बागपत, जुगमेंद्र कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी गांव अथई थाना भोपा मुजफ्फरनगर, शारदा उर्फ गुड्डू पत्नी संदीप शर्मा निवासी ज्वालानगर थाना शहर कोतवाली सहारनपुर, ममता चौधरी पत्नी चमन सिंह निवासी गांव टपरी थाना कोतवाली देहात सहारनपुर बताया। आरोपितों ने पूछताछ के दौरान बताया कि यह लोग अपने साथी कविंद्र पुत्र जयप्रकाश निवासी तमेलागढ़ी थाना दोघट बागपत व हरेंद्र निवासी गांव काठा जनपद बागपत के साथ मिलकर नकली नोटों को छापते हैं। इसके बाद शारदा और ममता चौधरी के साथ मिलकर बाजारों में चलवा देते हैं।

फरार आरोपितों के पास है नकली नोट छापने की मशीन 

आरोपित कविंद्र और हरेंद्र अभी फरार हैं। एसपी सिटी का कहना है कि फरार आरोपितों के पास नकली नोट छापने की मशीन है। आरोपितों के पास से 500 रुपये के 254 नोट, 100 रुपये के तीन और 200 रुपये के 41 नोट मिले हैं। आरोपितों को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।