फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी खुद को एक्टिव रखा, एक ने OTT पर किया कब्जा जानिए

  1. Home
  2. मनोरंजन

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी खुद को एक्टिव रखा, एक ने OTT पर किया कब्जा जानिए

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी खुद को एक्टिव रखा, एक ने OTT पर किया कब्जा जानिए 

लोकसभा चुनाव 2024 पर आज पूरे देश की नजर है, इस बार भी कई फिल्मी सेलेब्स चुनावी मैदान में हैं, जहां कंगना रनौत और पवन सिंह


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- लोकसभा चुनाव 2024 पर आज पूरे देश की नजर है। इस बार भी कई फिल्मी सेलेब्स चुनावी मैदान में हैं। जहां कंगना रनौत और पवन सिंह की तरह कुछ नए चेहरे इस बार चुनावी मैदान में उतरे हैं, तो वहीं कुछ सेलेब्स पिछले कई साल से राजनीति का हिस्सा रहे हैं। खैर आज हम आपको उन फिल्म स्टार्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने जब राजनीति में कदम रखा तो शानदार जीत हासिल की। लोगों ने उम्मीद लगाई थी कि शायद ये सेलेब्स राजनीति में उतरने के बाद फिल्म लाइन छोड़ देंगे लेकिन इन सेलेब्स ने राजनीति के साथ-साथ अपना फिल्मी सफर कायम रखा। आइए देखते हैं कि लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल हैं। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने साल 2019 में भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। पहले ये सीट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ थी लेकिन 2017 में उन्होंने इस सीट को छोड़ दिया था। अब गोरखपुर से रवि किशन सांसद हैं और फिल्मों में भी एक्टिव हैं। इसके अलावा एक्टर OTT प्लेटफॉर्म पर भी अपना भौकाल दिखा रहे हैं।

h

भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वर्तमान समय में एक्टर फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी एक्टिव हैं। बता दें कि निरहुआ उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से सांसद हैं।बॉलीवुड की ड्री गर्ल हेमा मालिनी भी राजनीति का पुराना चेहरा रही हैं। एक्ट्रेस उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हैं और इस बार भी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की ओर से मथुरा का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्मों में भी कुछ हद तक एक्टिव हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कई साल पहले राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई थी। उन्होंने साल 1984 में इलाहाबाद से चुनावी ताल ठोकी थी। लोकसभा चुनाव में बिग बी को जीत भी हासिल हुई थी। हालांकि बाद में उन्होंने राजनीति से अपने कदम पीछे वापस ले लिए। फिलहाल दिग्गज अभिनेता फिल्मों में आगे चल रहे हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी राजनीति में कदम रख चुके हैं। एक्टर ने साल 2004 में राजस्थान के बीकानेर शहर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और शानदार जीत हासिल की थी। बाद में धर्मेंद्र ने राजनीति को अलविदा कह दिया और फिल्मी सफर को जारी रखा।बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने 2019 के चुनाव में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। एक्टर ने पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और सांसद बने थे। एक्टर फिल्मों में पूरी तरह से एक्टिव हैं लेकिन पिछले साल उन्होंने ऐलान किया था कि 2024 का चुनाव एक्टर नहीं लड़ेंगे।