आरआरआर: G-20 समिट में ट्रेडिशनल लुक में नजर आये राम चरण, फिर जानिए क्या हुआ ?

  1. Home
  2. मनोरंजन

आरआरआर: G-20 समिट में ट्रेडिशनल लुक में नजर आये राम चरण, फिर जानिए क्या हुआ ?

आरआरआर: G-20 समिट में ट्रेडिशनल लुक में नजर आये राम चरण, फिर जानिए क्या हुआ ? 

आरआरआर का जलवा तो आज भी बरकरार है। आज भी फैंस इस फिल्म को


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- आरआरआर का जलवा तो आज भी बरकरार है। आज भी फैंस इस फिल्म को लेकर तारीफें करते नहीं थकते हैं। इस बीच राम चरण हाल ही में जम्मू कश्मीर में होने वाले G-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे है। राम चरण वहां पर होने वाली फिल्म पर्यटन चर्चा में शामिल होंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में राम चरण ‘आरआरआर’ के ऑस्कर पाने वाले गाने ‘नाटू नाटू’ पर स्टेप्स करते हुए नजर आ रहे हैं।

q

इस दौरान राम चरण अपनी फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू पर थिरकते हुए दिख रहे हैं। वहीं, ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।  राम चरण ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं उन्होंने व्हाइट कुर्ते पायजाम के साथ व्हाइट जैकेट पहना हैं। इसी के साथ वीडियो में देख सकते हैं कि एक्टर ‘नाटू नाटू’ का हूक स्टेप कर रहे हैं, जो बेहद शानदार लग रहा है, इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान अभिनेते ने कश्मीर पर बात करते हुए कहा है कि- ‘कश्मीर वो जगह है जहां मैं 1986 से आ रहा हूं मेरे पिता ने यहां गुलमर्ग और सोनमर्ग में बहुत शूटिंग की, फिर मैंने भी 2016 में यहां पर शूटिंग की थी। इस जगह में कुछ जादू है, जो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है। वहीं, अब चरण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा हैं।